scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

कर्क राशि: इस अवधि में आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा। बनते हुए काम बिगड़ने के आसार रहेंगे। परिवार वालों से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा।
Written by: Harish Tewari
August 12, 2021 23:08 IST
सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
कुंभ राशि: आपके लिए भी सूर्य का गोचर उतना अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। इस अवधि में आपके पास पैसों की कमी हो सकती है।
Advertisement

Surya Rashi Parivartan In Aug 2021: सूर्य ग्रह 17 अगस्त को अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहा है। जहां पहले से ही बुध भी मौजूद हैं। सूर्य का ये राशि गोचर वैसे तो लगभग सभी राशियों के लिए शुभ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके लिए ये गोचर उतना लाभप्रद नहीं दिखाई दे रहा है। यहां आप जानेंगे ऐसी ही 3 राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लोगों की इस दौरान परेशानियां बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कर्क राशि: इस अवधि में आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा। बनते हुए काम बिगड़ने के आसार रहेंगे। परिवार वालों से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा। लव लाइफ के लिए भी ये गोचर उतना अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। पैसे इस दौरान बेहद ही संभलकर खर्च करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई भी काम बड़ी ही सावधानी से करना होगा।

Advertisement

कुंभ राशि: आपके लिए भी सूर्य का गोचर उतना अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। इस अवधि में आपके पास पैसों की कमी हो सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाहन खराब होने के आसार भी रहेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। किसी करीबी मित्र से धोखा मिलने के आसार रहेंगे। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। घर परिवार में कलह का माहौल रहने से मानसिक अशांति रहने की संभावना है।

मीन राशि: खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होने की संभावना है। माता-पिता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। किसी करीबी दोस्त से झगड़ा होने के आसार रहेंगे। वाणी पर आपको नियंत्रण रखना होगा। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। (यह भी पढ़ें- सूर्य का अपनी स्वराशि सिंह में गोचर 5 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ, हो सकती है मुनाफे की डील)

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो