scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

अगस्त महीने में इन 5 राशि वालों को रहना होगा सतर्क, बिगड़ सकता है स्वास्थ्य

August 2021 Horoscope: मिथुन: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह कमजोर समय है। कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है इसलिए सावधानी रखें।
Written by: Harish Tewari
July 28, 2021 22:56 IST
अगस्त महीने में इन 5 राशि वालों को रहना होगा सतर्क  बिगड़ सकता है स्वास्थ्य
कन्या: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना मिला-जुला रहने के संकेत मिल रहे हैं। आप सेहत को लेकर काफी लापरवाही कर सकते हैं।
Advertisement

August Monthly Rashifal 2021: वृषभ: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना इस राशि वालों के लिए कुछ कमजोर दिखाई पड़ता है। सेहत का आपको खास ख्याल रखना होगा। सिर दर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। 17 अगस्त के बाद का समय आपकी सेहत के लिए अधिक कष्टदायी होने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा।

मिथुन: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह कमजोर समय है। कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है इसलिए सावधानी रखें। कोई पुरानी बीमारी उभर कर आ सकती है इसलिए अपना खास ख्याल रखें और समय समय पर डॉक्टर से सलाह जरूर लेते रहें। शारीरिक योगाभ्यास नियमित रूप से करते रहें।

Advertisement

कन्या: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना मिला-जुला रहने के संकेत मिल रहे हैं। आप सेहत को लेकर काफी लापरवाही कर सकते हैं। अनियमित दिनचर्या होने से स्वास्थ्य संबंंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पेट संबंधित रोग या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बासी भोजन का सेवन करने से बचें। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। योग-व्यायाम आदि नियमित रूप से करते रहें। (यह भी पढ़ें- इन तीन मूलांक के लोग माने जाते हैं काफी बुद्धिमान, इनकी आर्थिक स्थिति रहती है अच्छी)

धनु: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण ये माह अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। कफ आदि की समस्या आपको परेशान कर सकती है। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की मदद लेने में संकोच न करें। अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। दिनचर्या को बिल्कुल ठीक रखना होगा। इस दौरान आपको योग-व्यायाम, ध्यान से बहुत लाभ मिलेगा।

Advertisement

कुंभ: कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य के नजरिये से ये महीना उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। आपको इस दौरान सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि किसी बड़े रोग के होने का खतरा नहीं दिखाई दे रहा है। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। बाहर के खाने से बचें। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक सलाह लेने में भी जरा-भी संकोच न करें। (यह भी पढ़ें- किचन के इस मसाले से खाने का टेस्ट ही नहीं बल्कि धन-दौलत भी बढ़ने की है मान्यता, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र)

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो