scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

अगस्त महीना इन 4 राशि वालों के लिए हो सकता है मुश्किल, धन हानि के बन रहे योग

इन राशियों के लोगों को खासकर पैसों के लेन-देन के समय विशेष सावधानी बरतनी की जरूरत होगी। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना होगा।
Written by: Harish Tewari
August 04, 2021 23:31 IST
अगस्त महीना इन 4 राशि वालों के लिए हो सकता है मुश्किल  धन हानि के बन रहे nbsp योग
कन्या: अगस्त के दूसरे सप्ताह से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के संकेत मिल रहे हैं। पैसा सोच समझकर ही खर्च करें।
Advertisement

August Horoscope 2021: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। ये महीना वैसे तो कई राशियों के लिए काफी शुभ साबित होने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनसें जुड़े लोगों को इस दौरान कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। इन राशियों के लोगों को खासकर पैसों के लेन-देन के समय विशेष सावधानी बरतनी की जरूरत होगी। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना होगा। जानिए किन 4 राशियों के लिए ये महीना परेशानी भरा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ: इस राशि के जातकों को महीने के मध्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से धन हानि के योग बनेंगे। इसलिए सतर्क रहें। किसी से धोखा मिल सकता है। इसलिए अपना हर काम सावधानी के साथ पूरा करें। अचानक से खर्च बढ़ने के भी आसार रहेंगे। यात्रा पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।

Advertisement

कन्या: अगस्त के दूसरे सप्ताह से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के संकेत मिल रहे हैं। पैसा सोच समझकर ही खर्च करें। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। खासकर स्वास्थ्य मामलों पर अधिक धन व्यय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। इस अवधि में अपने हर काम को सावधानी के साथ पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

धनु: इस राशि वालों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। धन मामलों में हानि होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में अचानक से जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाएगा। मन विचलित रहेगा। साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता है। सतर्क रहें। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन 3 राशियों की लड़कियों की तरफ सबसे अधिक आकर्षित होते हैं लड़के)

Advertisement

मीन: इस राशि वालों के लिए अगस्त का महीना चुनौतियों भरा रहने वाला है। करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी इमेज बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। नौकरी में बदलाव इस दौरान न ही करें वही उचित रहेगा। (यह भी पढ़ें - सिंह राशि में बुध और सूर्य की युति से बनेगा बुधादित्य योग, 4 राशि वालों की सैलरी बढ़ने की रहेगी संभावना)

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो