scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

इन 4 राशियों की लड़कियों का गुस्सा किसी ज्वालामुखी से नहीं होता कम, होती हैं स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर

मेष राशि की लड़कियां काफी गुस्से वाली होती हैं। वैसे तो इनका स्वभाव मजाकिया होता है लेकिन इन्हें कब कौन सी बात बुरी लग जाए इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
Written by: Harish Tewari
July 19, 2021 23:31 IST
इन 4 राशियों की लड़कियों का गुस्सा किसी ज्वालामुखी से नहीं होता कम  होती हैं स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर
वृश्चिक- इस राशि की लड़कियां बुद्धिमान और मेहनती मानी जाती हैं। लेकिन ये गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव की भी होती हैं।
Advertisement

ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। राशि के स्वामी ग्रह के स्वभाव के आधार पर ही किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है। यहां हम बात करेंगे ऐसी राशियों की जिसमें जन्मीं लड़कियां बेहद ही गुस्सैल स्वभाव की मानी जाती हैं। खासकर इनके स्वाभिमान को कोई ठेस पहुंचाने की कोशिश करे तो ये बेहद ही आग बबूला हो जाती हैं। देखें ये कौन सी 4 राशियां हैं...

मेष- मेष राशि की लड़कियां काफी गुस्से वाली होती हैं। वैसे तो इनका स्वभाव मजाकिया होता है लेकिन इन्हें कब कौन सी बात बुरी लग जाए इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ये आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी होती हैं। ये एक बार अगर कोई काम करने की ठान लेती हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेती हैं।

Advertisement

वृषभ- इस राशि की लड़कियां भी गुस्से के मामले में किसी से कम नहीं होती हैं। ये कई बार गुस्से के चलते अपने रिलेशन तोड़ भी लेती हैं। ये गुस्से में कब क्या बैठें इस बात का अंदाजा इन्हें खुद नहीं होता है। जिसका बाद में इन्हें आगे नुकसान भी उठाना पड़ता है। इनका गुस्सा जल्दी शांत नहीं होता है। (यह भी पढ़ें- बेहद चंचल स्वभाव के होते हैं इस मूलांक वाले, दूसरों को सम्मोहित करने की कला में माने जाते हैं माहिर)

सिंह- सिंह राशि की लड़कियों को आत्मनिर्भर रहना पसंद होता है। ये अपनी जिंदगी अपनी तरीके से जीना पसंद करती हैं। इन्हें अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। इनका गुस्सा किसी ज्वालामुखी से कम नहीं होता। इसलिए बेहतर होगा कि जब ये गुस्से में हों तो इनके सामने कुछ न बोलें।

Advertisement

वृश्चिक- इस राशि की लड़कियां बुद्धिमान और मेहनती मानी जाती हैं। लेकिन ये गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव की भी होती हैं। ये स्वाभिमानी होती हैं और कोई इनके स्वाभिमान को ही ठेस पहुंचाने की कोशिश करे तो ये इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता। इनका नेचर काफी केयरिंग होता है और ये अपनों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। (यह भी पढ़ें- बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां जिनके हाथ में होते हैं ऐसे चिन्ह)

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो