scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Shukra Rashi Parivartan July 2021: शुक्र सिंह राशि में करेंगे गोचर, जानिए किन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

Venus Transit In Leo 2021: 17 जुलाई 2021 को सुबह 9.13 बजे शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 11 अगस्त 2021 तक यह इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद ये बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में गोचर करने लगेंगे।
Written by: Harish Tewari
July 13, 2021 23:41 IST
shukra rashi parivartan july 2021  शुक्र सिंह राशि में करेंगे गोचर  जानिए किन 5 राशियों को रहना होगा nbsp सतर्क
मीन: आपको इस अवधि के दौरान अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
Advertisement

Shukra Rashi Parivartan (Venus Transit) July 2021: सौंदर्य और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र ग्रह का गोचर जल तत्व की कर्क राशि से अग्नि तत्व की सिंह राशि में होगा। 17 जुलाई 2021 को सुबह 9.13 बजे शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 11 अगस्त 2021 तक यह इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद ये बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में गोचर करने लगेंगे। जानिए किन राशि वालों की शुक्र के गोचर से परेशानियां बढ़ने वाली हैं।

वृषभ: इस गोचर के दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों पर काफी खर्च करेंगे। स्वास्थ्य मामलों पर भी धन खर्च होने की उम्मीद है। आपको इस दौरान कुछ अदालती मामलों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस गोचर के दौरान आपको किसी से उधार लेने पड़ सकता है। ऑफिस में वाद-विवाद होने के आसार रहेंगे। अपने वाणी पर संयम बरतने की सलाह है।

Advertisement

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। साझेदारी में काम कर रहे हैं तो आपको सावधान रहना होगा। नौकरी करने वाले जातकों को भी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर रहें नहीं तो आप अपनी नौकरी भी खो सकते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी नए व्यक्ति पर भरोसा करने में सावधान रहें। धोखा मिलने के प्रबल आसार हैं। यह भी पढ़ें- किन राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या जानिए यहां

मीन: आपको इस अवधि के दौरान अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। सवारी या ड्राइविंग करते समय सावधान रहना होगा नहीं तो आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ टकराव का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज की रकम चुका पाने में भी सक्षम नहीं होंगे। इस दौरान आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। किसी करीबी सगे संबंधी के साथ आपके रिलेशन बिगड़ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त करने के लिए अत्याधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

Advertisement

तुला और मेष: इन 2 राशियों के लोगों को भी शुक्र के गोचर के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो