scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मंगल ग्रह ने बदली राशि, जानिए सभी राशियों पर इसका कैसा रहेगा प्रभाव

Mars Transit 2021: कर्क: वाद- विवाद से दूर रहें। गुस्से पर काबू रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा।
Written by: Harish Tewari
July 22, 2021 23:56 IST
मंगल ग्रह ने बदली राशि  जानिए सभी राशियों पर इसका कैसा रहेगा प्रभाव
सिंह: कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
Advertisement

Mangal Rashi Parivartan July 2021: मेष: इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये राशि गोचर शानदार रहने की उम्मीद है।

वृष: धन लाभ के योग बनेंगे। लेन-देन के काम के लिए समय अच्छा है। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है।

Advertisement

मिथुन: कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम की हर जगह सराहना होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।

कर्क: वाद- विवाद से दूर रहें। गुस्से पर काबू रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं। आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह: कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

Advertisement

तुला: कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। निवेश करने के लिए समय शुभ है। घर में पूजा पाठ का माहौल रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। वाद- विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक: नौकरी और व्यापार में सफलता हासिल होगी। मान- सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें।

धनु: आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

मकर: इस समय लेन-देन न करें। निवेश सावधानी से करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी से वाद-विवाद हो सकता है।

कुंभ: व्यापार के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। धन- लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। नए दोस्त बन सकते हैं।

मीन: कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसा सोच समझकर खर्च करें।

Advertisement
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो