scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

June Horoscope 2021: जून का महीना इन 3 राशियों के लिए रहेगा शानदार, धन लाभ के बन रहे प्रबल योग

June Masik Rashifal 2021: तुला: आपके लिए समय अच्छा रहेगा। सफलता और लाभ संभव है। लेकिन लव रिलेशन में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। इस माह आप सौभाग्य का आनंद लेंगे।
Written by: laveena.sharma
May 27, 2021 22:30 IST
june horoscope 2021  जून का महीना इन 3 राशियों के लिए रहेगा शानदार  धन लाभ के बन रहे प्रबल योग
धनु: आपके लिए ये अच्छा महीना है। काम के लिए यात्रा संभव है और कुछ धन अप्रत्याशित रूप से आ सकता है।
Advertisement

June Monthly Horoscope In Hindi 2021: वृषभ: जून का महीना इस राशि वालों के लिए अच्छा होगा। संबंधों, स्वास्थ्य और करियर के लिहाज से यह एक शानदार महीना होगा। जून के मध्य में आते-आते आपकी आर्थिक स्थिति और भी अधिक बेहतर हो जाएगी। धन की संभावनाओं में सुधार होगा।  लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। पार्टनरशिप के कार्यों में लाभ हासिल होगा। अपनी वाणी से आप किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आपको विदेश से संबंधित नौकरी या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। परिवार वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। सकारात्मक चीजें आपके भाग्य में प्रकट हो सकती हैं। आप इस महीने अपने पिछले कई सालों से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे।

तुला: आपके लिए समय अच्छा रहेगा। सफलता और लाभ संभव है। लेकिन लव रिलेशन में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। इस माह आप सौभाग्य का आनंद लेंगे। धन का प्रवाह ठीक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आप अधिक रचनात्मक बन सकते हैं। आपको अपने करियर में धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। बड़ी सफलता संभव है। सभी ग्रह आपके लिए अनुकूल हैं।

Advertisement

धनु: आपके लिए ये अच्छा महीना है। काम के लिए यात्रा संभव है और कुछ धन अप्रत्याशित रूप से आ सकता है। गलतफहमी के चलते कुछ संबंध खराब हो सकते हैं। वित्त पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आप महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आप काम में अपनी सफलता से संतुष्ट होंगे। शुरू हुई शनि की उल्टी चाल, जानिए किन राशियों को रहना होगा सतर्क

मकर: मकर राशि वालों के लिए ये महीना अच्छा होगा। आप जोश से भरे रहेंगे और बुद्धि का उपयोग करके सफल हो सकते हैं। आपकी बुद्धि, रचनात्मकता और बहुमुखी प्रतिभा आपको अच्छी स्थिति में खड़ा करेगी। अगर आप अच्छा करना चाहते हैं तो धैर्य से काम लेना होगा। खर्च बढ़ सकते हैं। गाड़ी खरीदने के शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इन 3 राशियों पर शनि सदैव रहते हैं मेहरबान, देखें आपकी राशि इसमें है या नहीं?

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो