scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

शुक्र का राशि परिवर्तन इन 4 राशियों की बढ़ा सकता है मुश्किलें, धन हानि की आशंका

Shukra Rashi Parivartan Effects On Zodiac Sign: मेष: इस दौरान आपके खर्च काफी बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव बने रहेंगे। धोखा मिलने के प्रबल आसार हैं। धन की हानि हो सकती है।
Written by: Harish Tewari
August 10, 2021 22:54 IST
शुक्र का राशि परिवर्तन इन 4 राशियों की बढ़ा सकता है मुश्किलें  धन हानि की nbsp आशंका
मिथुन: करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साझेदारी के काम में धोखा मिलने के आसार रहेंगे।
Advertisement

Shukra Rashi Parivartan Aug 2021: शुक्र 11 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कन्या राशि में शुक्र का गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है। इस दौरान कुछ राशियों के खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होने के आसार रहेंगे। धन हानि की भी आशंका दिखाई दे रही है। कोई भी काम बेहद ही सतर्कता के साथ पूरा करना होगा। जानिए किन राशियों के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उतना अच्छा नहीं रहेगा।

मेष: इस दौरान आपके खर्च काफी बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव बने रहेंगे। धोखा मिलने के प्रबल आसार हैं। धन की हानि हो सकती है। निवेश करने के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य मामलों पर धन अधिक खर्च हो सकता है। बेवजह के वाद-विवादों से बचें। कार्यस्थल पर किसी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना रहेगी।

Advertisement

मिथुन: करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साझेदारी के काम में धोखा मिलने के आसार रहेंगे। अच्छी नौकरी फिलहाल मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। इस अवधि में धैर्य से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। माता-पिता के सेहत बिगड़ सकती है। दुश्मनों की संख्या में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

कर्क: धन हानि की आशंका है। पैसे सोच समझकर ही खर्च करें। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। बिजनेस में आर्थिक मामलों को लेकर परेशानियां बने रहने के योग बन रहे हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। (यह भी पढ़ें- धन-दौलत के कारक ग्रह शुक्र कन्या राशि में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों पर मां लक्ष्मी की बनेगी विशेष कृपा)

Advertisement

धनु: आपके लिए शुक्र का गोचर परेशानी भरा रहने वाला है। धन चोरी होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। शरीर में आलस्य रहने के कारण कई काम देरी से पूरा होने की संभावना रहेगी। बॉस के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी पर संयम बरतने की जरूरत होगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो