Papaya Benefits: 1 महीने तक अगर 100 ग्राम पपीते का सेवन रोज़ करें तो बॉडी पर कैसा दिखता है असर, एक्सपर्ट से जानिए इसके फायदे
पपीता एक ऐसा फल है जिसका स्वाद खाने में मीठा होता है। अगर पूरी तरह पका हुआ पपीता खाया जाए तो ये फल मक्खन की तरह सॉफ्ट और पीले रंग का दिखता है। पका हुआ पपीता खाने में रसदार, मीठा और स्वादिष्ट लगता है। इस फल का सेवन अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में या फिर खाने के साथ करना पसंद करते हैं। पपीते का सेवन उसका जूस बनाकर, फल के रूप में, विभिन्न प्रकार के फलों के साथ सेवन करते हैं। पपीता एक ऐसा फल है जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस फल का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का उपचार होता है। पपीता एक ऐसा फल है जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता हैं। इस फल का सेवन करने से सूजन कम होती है और बीमारियों से बचाव होता है। अगर इस फल का सेवन रोजाना किया जाए तो कई तरह की परेशानियों का उपचार किया जा सकता है।
एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर के मुताबिक 100 ग्राम पपीता का सेवन रोजाना करने से बॉडी को सिर्फ 60 कैलोरी मिलती है जो बहुत कम है। इस फल का सेवन करने से वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
बढ़ते वजन से परेशान लोग रोजाना 100 से 200 ग्राम पपीते का सेवन करें तो बॉडी को कैलोरी बेहद कम मिलती है, पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और भूख कंट्रोल रहती है। अगर आप रोजाना एक महीने तक 100 ग्राम पपीते का सेवन करें तो सेहत पर कई तरह का असर दिखता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पपीता का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल
फाइबर से भरपूर पपीता का सेवन अगर रोजाना एक महीने तक किया जाए तो आसानी से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इस फल का सेवन करने से LDL कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो रोजाना 100 ग्राम पपीता का सेवन जरूर करें। लाइकोपीन और विटामिन सी से भरपूर पपीता बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। इसका सेवन करने से HDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।
संक्रमण से करता है बचाव
रोजाना पपीता का सेवन करने से संक्रमण से बचाव होता है। विटामिन सी से भरपूर पपीता का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग रहती हैं और बॉडी में कई तरह के संक्रमण से बचाव होता है।
आंखों की हेल्थ भी करता है दुरुस्त
पपीता में बीटा कैरोटीन काफी मात्रा में मौजूद होता है जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है। सभी फ्रूट फायदेमंद है लेकिन पपीता का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
पाचन रहता है दुरुस्त
फाइबर से भरपूर पपीता का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। पपीते में मौजूद पपेन नामक एंजाइम प्रोटीन को आसानी से पचने में मदद करता है। इस फल को रोजाना सुबह खाली पेट खाने से कब्ज से राहत मिलती है और पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
बालों को हेल्दी रखता है पपीता
पपीते का सेवन करने से बालों की सेहत दुरुस्त रहती है। विटामिन ए सीबम को प्रोड्यूस करने वाला बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व है जो बालों को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से बाल हेल्दी रहते हैं और स्कैल्प भी हेल्दी रहती है।