scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

केवल 8 घंटे की नींद ही नहीं, सही समय पर सोना भी है जरूरी, शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ लें गलत है आपका Sleeping Time

8 घंटे की नींद के साथ-साथ सही समय पर सोना भी उतना ही जरूरी है। आसान भाषा में समझें तो अगर आप रात को 2 बजे सो रहे हैं और फिर 11 बजे उठते हैं, तब भी आप खुद को फ्रेश फील नहीं कर पाएंगे या आपकी बॉडी में उतनी एनर्जी नहीं होगी।
Written by: हेल्थ डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | June 22, 2024 15:58 IST
केवल 8 घंटे की नींद ही नहीं  सही समय पर सोना भी है जरूरी  शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ लें गलत है आपका sleeping time
सही समय पर सोने से आपका हार्मोनल बैलेंस बेहतर रहता है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, साथ ही अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो खासकर आपको अपने सोने के समय पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। (P.C- Freepik)
Advertisement

अच्छी सेहत के लिए सही खानपान के साथ-साथ सही नींद लेना भी बेहद जरूरी है। आपने अक्सर सुना होगा की सेहतमंद रहने के लिए रोज कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। नींद मांसपेशियों की रिकवरी और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब आप सोते हैं उस समय आपका शरीर कई तरह की प्रक्रियाओं से गुजरता है, जो बॉडी की बेहतर फंक्शनिंग के लिए जरूरी होती है।

Advertisement

हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि 8-9 घंटे की भरपूर नींद लेने के बाद भी उन्हें अक्सर थकान महसूस होती है या सोकर उठने के बाद तेज सिर दर्द परेशान करने लगता है, साथ ही उनका मूड चिड़चिड़ा ही रहता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको ऐसा होने का एक संभावित कारण बता रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, ये कारण पोषण विशेषज्ञ सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया है। न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि अगर आप 8-10 घंटे सोते हैं, बावजूद इसके अक्सर सिर दर्द के साथ उठते हैं या आपको हर समय थकान का एहसास रहता है, तो हो सकता है कि आप सही समय पर नहीं सो रहे हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, 8 घंटे की नींद के साथ-साथ सही समय पर सोना भी उतना ही जरूरी है। आसान भाषा में समझें तो अगर आप रात को 2 बजे सो रहे हैं और फिर 11 बजे उठते हैं, तब भी आप खुद को फ्रेश फील नहीं कर पाएंगे या आपकी बॉडी में उतनी एनर्जी नहीं होगी।

Advertisement

फिर क्या है सोने का सही समय?

इसे लेकर सोनिया नारंग बताती हैं, 'रात के 10 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक का समय रेस्टोरेटिव स्लीप टाइम होता है। आसान भाषा में समझें तो ये वो समय है जब आपकी बॉडी सेल्स रिपेयर करती है, टिशू रिपेयर करती है, बोन डेंसिटी बढ़ाती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है और फैट बर्न करती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप 10 बजे तक सो जाएं। इसके लिए आप 15-15 मिनट जल्दी सोने से शुरुआत कर सकते हैं। सही समय पर सोने से आपका हार्मोनल बैलेंस बेहतर रहता है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, साथ ही अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो खासकर आपको अपने सोने के समय पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।'

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो