होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

इस 1 कारण की वजह से खाना पचता नहीं है बल्कि पेट में सड़ने लगता है, आंतों की गंदगी को साफ करने के लिए 4 फूड्स खाएं, आचार्य बालकृष्ण ने बताएं फायदे

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक खाना नहीं पचने का मुख्य कारण खाने के साथ पानी का सेवन करना है। एक्सपर्ट के मुताबिक खाने के साथ पानी का सेवन करने से आपका खाना पचता नहीं है बल्कि पेट और आंतों में सड़ने लगता है।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 10:45 IST
पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं, पेट और आंतों में जमा गंदगी को साफ करना चाहते हैं तो आप डाइट में पपीता और अमरूद का सेवन करें।
Advertisement

पेट सफा तो हर रोग दफा..ये कहावत पूरी तरह दुरुस्त है। आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज पेट से शुरू किया जाता है। जिन लोगों का पेट साफ रहता है,पाचन दुरुस्त रहता है उनको कई तरह की बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता। खराब डाइट, बिगड़ता लाइफस्टाइल और तनाव आपके पाचन को खराब कर सकता है और गट हेल्थ को बिगाड़ सकता है। गट हेल्थ को दुरुस्त करना है तो डाइट में ऑयली और अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने से परहेज करें। अगर आप खराब डाइट का सेवन करते हैं तो आपके पाचन तंत्र को उसे डाइजेस्ट करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से खाना आसानी से नहीं पचता और पेट में सड़ने लगता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक खाना नहीं पचने का मुख्य कारण खाने के साथ पानी का सेवन करना है। एक्सपर्ट के मुताबिक खाने के साथ पानी का सेवन करने से आपका खाना पचता नहीं है बल्कि पेट और आंतों में सड़ने लगता है। एक्सपर्ट के मुताबिक पानी का सेवन खाना खाने के आधे घंटे बाद करना चाहिए। सर्दी में पानी का सेवन खाने के 45 मिनट बाद करना चाहिए।

Advertisement

आप जानते हैं कि भोजन और जल के एक साथ इकट्ठा होने से पाचन तंत्र बिगड़ने लगता है, खाना पचता नहीं है। खाने के बाद पानी पीना ठीक उसी तरह है जैसे चूल्हे पर खाना पक रहा है और ऐसे में आग पर पानी डाल दिया तो खाना कैसे पकेगा। खाना ठीक ढंग से पचाने के लिए खाने के साथ पानी का सेवन बिल्कुल नहीं करें। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंतों की गंदगी को साफ करने के लिए कौन-कौन से फूड्स खाएं।

आंतों की गंदगी साफ करने के लिए फलों का करें सेवन

पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं, पेट और आंतों में जमा गंदगी को साफ करना चाहते हैं तो आप डाइट में पपीता और अमरूद का सेवन करें। फाइबर से भरपूर ये दोनों फल पेट की गैस,अपच और एसिडिटी को दूर करते हैं। इन फलों का सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

त्रिफला चूर्ण का करें सेवन

पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं और आंतों की गंदगी को साफ करना चाहते हैं तो आप रोजाना त्रिफला चूर्ण का सेवन करें। त्रिफला चूर्ण वात, कफ और पित्त के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया बढ़ते है और खराब बैक्टीरिया कम होते हैं। बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में ये चूर्ण बेहद असरदार साबित होता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।

मुनक्का का करें सेवन

मुनक्का एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। 15-20 मुनक्का का सेवन दूध में उबालकर करें आपका पाचन दुरुस्त रहेगा। मुनक्का की तासीर ठंडी होती है जो पाचन को दुरुस्त करती है, एसिडिटी और गैस को कंट्रोल करने में मुनक्का बेहद असरदार साबित होता है।

ईसबगोल का करें सेवन

पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं,पेट और आंतों में जमा गंदगी को साफ करना चाहते हैं, कब्ज को दूर करना चाहते हैं तो आप ईसबगोल की भूसी का सेवन करें। ईसबगोल का सेवन आप दूध के साथ करें तो आपको कब्ज से राहत मिलेगी और पेट की गंदगी साफ होगी। पाचन को ठीक रखने के लिए आप रोजाना ईसबगोल का सेवन कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
gut healthhealth awareness
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement