होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

आंत में सूजन होने पर बॉडी में दिखते हैं ये 5 लक्षण, इंफ्लामेशन कंट्रोल करने के लिए करें इन Foods का सेवन, पेट दर्द और ऐंठन से भी मिलेगी राहत

आंत में किसी भी तरह का इंफेक्शन या सूजन होने पर पाचन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं जैसे छोटी आंत में जलन और सूजन होने पर बुखार, पेट में सूजन और पेट में दर्द होने की शिकायत हो सकती है।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | Updated: May 29, 2024 16:38 IST
आंत को हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट, एवोकाडो, फूलगोभी, मछली, अंडे, अलसी के बीज और सोया का सेवन करें। freepik
Advertisement

आंत हमारी आहार नली का वो हिस्सा है जो आमाशय से एनस तक फैला होता है। आंत एक खोखली नली होती है जो हमारे द्वारा खाए जाने वाले सभी भोजन को संसाधित करती है और इसे शरीर के उपयोग के लिए पोषक तत्वों में तोड़ती है। यह शरीर से किसी भी ठोस अपशिष्ट पदार्थ को मल के रूप में बाहर निकालती है। आंत को छोटी आंत और बड़ी आंत में विभाजित किया गया है। कम शब्दों में आंत के काम को बताएं तो ये भोजन को तोड़ने, उसके पोषक तत्वों को अवशोषित करने और अपशिष्ट को ठोस बनाने के लिए जिम्मेदार होती हैं।

आंत में किसी भी तरह का इंफेक्शन या सूजन होने पर पाचन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं जैसे छोटी आंत में जलन और सूजन होने पर बुखार, पेट में सूजन और पेट में दर्द होने की शिकायत हो सकती है। आंत की सूजन को इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है। आंत में सूजन होने पर बॉडी में 5 खास तरह के लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं कि IBS के कौन-कौन से लक्षण हैं और इस सूजन को दूर करने के लिए कौन-कौन से फूड्स का सेवन करें।

Advertisement

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षण कौन-कौन से हैं?

IBS एक गंभीर बीमारी है जिसमें आंतों में सूजन हो जाती है और आंतों में छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं जो बेहद परेशान करते हैं। इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के लक्षणों की बात करें तो इसकी वजह से कब्ज या दस्त हो सकता है,पेट में दर्द हो सकता है, पेट में गैस और सूजन हो सकती है। आंत की सूजन पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है जिसकी वजह से मतली और उल्टी हो सकती है।

आंत की सूजन को दूर करने वाले फूड्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स का करें सेवन

ओमेगा -3 फैटी एसिड सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक हैं। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी सूजन कंट्रोल रहती है। ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स की बात करें तो आप आंत को हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट, एवोकाडो, फूलगोभी,मछली, अंडे, अलसी के बीज और सोया का सेवन करें। आंत की सूजन को कम करने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, संतरे और पत्तेदार हरी सब्जियों का सेवन करें।

आंत की परेशानी में मरीज का वजन तेजी से कम होने लगता है इसलिए ऐसे लोग हाई कैलोरी फूड्स का सेवन करें। इन मरीजों को दूध से परेशानी होती है इसलिए वो लैक्टोज फ्री डाइट का सेवन करें। लैक्टोज फ्री डाइट में पीनट बटर, सोया, चीज और टोफू का सेवन करें।

इन फूड्स से करें परहेज

आंतों में सूजन को कम करना चाहते हैं तो कुछ फूड्स का सेवन करने से परहेज करें। अल्कोहल,कैफीन, कार्बोनेटिड ड्रिंक,ब्रेड,पास्ता,सूखे मेवे, कुछ सीड्स, पॉपकॉर्न, चॉकलेट का सेवन करने से परहेज करें।

Advertisement
Tags :
health awarenesshealth benefitsStomach Worms
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement