होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Monsoon में बढ़ जाता है पेट खराब होने का खतरा, इन बेहद आसान टिप्स से रखें गट हेल्थ का ख्याल

मानसून के दौरान बैक्टीरिया, वायरस और इंफेक्शन के चलते पाचन तंत्र संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में अपनी सेहत पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत बढ़ जाती है।
Written by: हेल्थ डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | June 25, 2024 13:45 IST
खासकर इस मौसम में पानी को फिल्टर कर या उबालकर पिएं। साथ ही पीने के पानी को हमेशा ढककर रखें। (P.C- Freepik)
Advertisement

मानसून का मौसम यकीनन आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत देने का काम करता है। हालांकि, इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी सबसे अधिक बढ़ जाता है। खासकर मानसून में अधिकतर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस मौसम में संक्रमण सीधा आंतों पर अटैक करता है। ऐसे में अपनी सेहत पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत बढ़ जाती है। इसी कड़ी में यहां हम आपको हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाई गई कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पूरे मानसून खुद को बीमार पड़ने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

मानसून में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

पानी

बारिश के मौसम में डायरिया के मामले सबसे अधिक देखने को मिलते हैं। दरअसल, इस मौसम में उमस और पानी बैक्टीरिया को पनपने में मदद करते हैं। वहीं, इनमें कई बैक्टीरिया ऐसे होते हैं, जो सीधा पेट पर हमला करते हैं जिससे डायरिया की समस्‍या बढ़ जाती है। इसके अलावा हेल्थ एक्सपर्ट्स डायरिया होने का दूसरा सबसे अहम कारण गंदे पानी का सेवन बताते हैं। ऐसे में खासकर इस मौसम में पानी को फिल्टर कर या उबालकर पिएं। साथ ही पीने के पानी को हमेशा ढककर रखें।

Advertisement

ऑयल और शुगर का सेवन करें कम

जैसा की ऊपर जिक्र किया गया है, मानसून के दौरान बैक्टीरिया, वायरस और इंफेक्शन के चलते पाचन तंत्र संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में अधिक तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें। इसके अलावा शुगरी फूड का सेवन भी कम कर दें। दरअसल, इस तरह के भोजन पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको उल्टी-मतली या दस्त आदि परेशानियां घेर सकती हैं। ऐसे में मानसून के दौरान केवल हल्के और सादे खाने को ही डाइट में शामिल करें।

Advertisement

रॉ फूड से बनाएं दूरी

पेट और पाचन को हेल्दी रखने के लिए इस मौसम में कच्चे या अधपके खाद्य पदार्थों जैसे सलाद, कच्ची सब्जियां और अधपके मांस के सेवन से बचें। बारिश के दौरान इस तरह के खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया सबसे अधिक पनपते हैं। ऐसे में रॉ फूड के सेवन न करें।

प्रोबायोटिक का सेवन बढ़ाएं

गट हेल्थ का खास ख्याल रखने के लिए आप प्रोबायोटिक का सेवन बढ़ा सकते हैं। प्रोबायोटिक आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में योगदान करते हैं, जिससे आपका पाचन बेहतर रहता है। इसके अलावा प्रोबायोटिक फूड्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मददगार हैं, जिससे आप बार-बार बीमार पड़ने से बच जाते हैं। ऐसे में आप दही, छाछ, पनीर आदि को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

बहुत अधिक खाने से बचें

इन सब से अलग इस मौसम में एक साथ बहुत अधिक खाने से बचें। इससे अलग आप थोड़े-थोड़े समय में छोटे-छोटे मील्स ले सकते हैं, जिससे भी आपका पाचन दुरुस्त रहता है। साथ ही केवल घर का बना हेल्दी खाना खाएं। मानसून के दौरान स्ट्रीट फूड के सेवन से बचें, इससे डायरिया और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

Advertisement
Tags :
Digestiongut healthhealth newsIndigestionMansoon
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement