scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कहीं आम खाते समय आप तो नहीं करते ये गलती? हो सकती है एक्ने, हाई ब्लड शुगर सहित ये प्रॉब्लम्स, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें Mango खाने का सही तरीका

Best Way To Eat Mango: न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सिमरत कथूरिया के अनुसार गर्मियों में आम का सेवन हेल्दी तरीके से करना चाहिए। इससे सेहत को अधिक लाभ मिलता है।
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 21:17 IST
कहीं आम खाते समय आप तो नहीं करते ये गलती  हो सकती है एक्ने  हाई ब्लड शुगर सहित ये प्रॉब्लम्स  न्यूट्रिशनिस्ट से जानें mango खाने का सही तरीका
जानें आम कैसे खाना होगा हेल्दी (PC-Freepik)
Advertisement

Best Way To Eat Mango: उमस, गर्मी से भरा गर्मियों के मौसम हर किसी को पसंद नहीं होता है। लेकिन फिर भी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है फलों का राजा आम। आम जिसे हर कोई बहुत ही चटकारे के साथ खाता है। ये मौसमी फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अधिकतर लोग आप खाने के साथ-साथ इससे विभिन्न तरह की स्मूदी, डेजर्ट, शेक बनाते हैं। बता दें कि आम में विटामिन ए, सी, के, पोटेशियम, फोलेट, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल, पेट, स्किन सहित शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। लेकिन कई बार आम का गलत तरीके से सेवन कर लेते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो जाता है। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सिमरत कथूरिया (Simrat Kathuria) से जानते हैं कि आम का सेवन किस तरह से करने से फायदेमंद है।

Advertisement

जनसत्ता से बात करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सिमरत कथूरिया ने बताया कि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसका सेवन करने से शरीर को भरपूर फायदा मिलता है। लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में करें, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।'

Advertisement

सिमरत कहती हैं कि अगर एक मीडियम साइज के आम की बात करें, तो उसमें करीब 100-150 ग्राम का होता है, जिसमें कैलोरी 150-200 तक होती है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन 3-4 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 50-60 ग्राम, फाइबर 5-6 ग्राम और शुगर करीब 45-50 ग्राम होती है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है,जो शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे स्किन हेल्दी होती है और झाइयां कम करने में भी मदद मिलती है।

क्या खाने के बाद आम खाना चाहिए?

सिमरत कहती हैं कि अगर आप खाने के बाद खूब सारा आम खाते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप एक स्लाइस खा रहे हैं, तो अच्छा है। लेकिन अगर आप पूरा एक आम खा लेते हैं, तो गलत है। दरअसल, इससे आपके शरीर में कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है, जिससे शुगर स्पाइक हो जाती है। आपने खाने में रोटी, चावल या सब्जी खाई है, तो उसमें खुद ही कार्ब है। इसलिए खाने के बाद कभी भी एक स्लाइस से ज्यादा आम नहीं खाना चाहिए।

Advertisement

एक्ने से बचना है, तो ऐसे खाएं आम

कई लोगों को आम खाने से एक्ने की समस्या हो जाती है। ऐसे में वह इस पोषक तत्वों से भरपूर आम को खाना ही छोड़ देते हैं। सिमरत कहती हैं कि जिन लोगों को एक्ने की समस्या हो जाती है, तो लोग भी मजे से आम खा सकते हैं। इसके लिए आप आम खाने के करीब एक से आधा घंटे इसे पानी में डाल दें। दरअसल, आम के छिलकों में भी बादाम की तरह की फाइटिक एसिड होता है। ऐसे में जब आप इसे पानी में डाल देते हैं, तो यह निकल जाता है। जिसके बाद आप इसे खा सकते हैं।

Advertisement

क्या आम ये पेट के लिए सही है?

कई लोगों का कहना है कि आम खाने से पेट दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो जाती है। इस बारे में सिमरत कहती हैं कि हर एक चीज को एक लिमिट में खाना चाहिए। जब आप किसी चीज को लिमिट से ज्यादा या फिर सही तरीके से नहीं खाते हैं, तो ऐसी समस्याएं उत्पन्न होती है। आम एक ऐसा फल है, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स और फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए ये गट हेल्थ यानी पेट की सेहत, पाचन तंत्र के लिए बेस्ट होता है।

मैंगो शेक, स्मूदी पीना सही?

आम को आम के रूप में खाना सबसे बेहतर तरीका है। लेकिन अगर आप इसका शेक या फिर स्मूदी बनाते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा गाढ़ा न हो। थोड़े से आम के साथ लिक्विड फॉर्म में इसे बनाकर पी सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसमें शुगर न डालें।

क्या आम खाने से वजन बढ़ता है?

सिमरत कहती हैं मैंने पहले ही कहा कि किसी भी चीज का सेवन जरूरत से ज्यादा करना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे ही जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, तो आम खाते समय थोड़ी सी सावधानी जरूर बरतें। इसे कभी भी खाने के साथ या फिर दूध के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि दूध में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। जिससे वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसलिए आम का अधिक मात्रा में सेवन न करें और दूध के साथ मिलाकर न खाएं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो