scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Women Health: महिलाएं अगर 14 दिनों तक कलौंजी का सेवन करें तो सेहत पर कैसा दिखेगा असर, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र के मुताबिक औषधीय गुणों से भरपूर कलौंजी का सेवन सदियों से कई बीमारियों का इलाज करने में किया जाता रहा है।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | June 28, 2024 17:25 IST
women health  महिलाएं अगर 14 दिनों तक कलौंजी का सेवन करें तो सेहत पर कैसा दिखेगा असर  एक्सपर्ट से जानिए फायदे
इंफर्टिलिटी महिलाओं में उभरने वाली बड़ी परेशानी है। कलौंजी के बीज का सेवन करने से इंफर्टिलिटी में सुधार होगा।
Advertisement

महिलाएं अपनी सेहत को बेहद नजरअंदाज करती हैं। घर और ऑफिस के काम में इतना ज्यादा मसरूफ रहती हैं कि अपनी छोटी-छोटी परेशानियों को बड़ी बीमारी में तब्दील होते देखती हैं। महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं जैसे हर महीने होने वाले पीरियड, प्रेग्नेंसी, बर्थ कंट्रोल, रजोनिवृत्ति जैसी परेशानियों का उन्हें उम्र बढ़ने तक सामना करना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं को और भी कई बीमारियों जैसे ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है।

Advertisement

इन सब परेशानियों के लिए उनका खराब लाइफस्टाइल और खराब डाइट जिम्मेदार है। महिलाएं अगर अपनी ओवर ऑल सेहत को दुरुस्त करना चाहती है तो किचन में मौजूद कलौंजी का इस्तेमाल करें। कलौंजी एक ऐसा मसाला है जिसका सेवन हम अचार बनाने में, खाना पकाने में और कई तरह की फूड सामग्री के रूप में करते हैं।

Advertisement

महिलाएं अगर रोजाना कलौंजी का इस्तेमाल करें तो उनकी सेहत पर जादुई असर दिखता है। भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र के मुताबिक कलौंजी का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। औषधीय गुणों से भरपूर कलौंजी का सेवन सदियों से कई बीमारियों का इलाज करने में किया जाता रहा है। आयुर्वेद के मुताबिक कलौंजी के बीजों से बॉडी में गर्मी पैदा होती है।

ये बीज वात और कफ दोष को संतुलित करते हैं। इन बीजों का सेवन करके महिलाओं को होने वाली कई तरह की परेशानियों का उपचार किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि अगर महिलाएं इन सीड्स का सेवन 14 दिनों तक करें तो उनकी सेहत पर कैसा असर दिखेगा।

Advertisement

इर्रेगुलर पीरियड्स होता है नॉर्मल

महिलाएं अगर रोजाना कलौंजी के बीज का सेवन करें तो उनका अनियमित पीरियड नॉर्मल हो सकता है। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें पीरियड जल्दी आता है तो कुछ महिलाओं को पीरियड 5-10 दिन नहीं बल्कि एक महीने तक की देरी से आता है। ऐसे में महिलाएं रोजाना इन बीज को खाना शुरु कर दें फौरन उनकी बॉडी पर असर दिखेगा।

इंफर्टिलिटी में होगा सुधार

इंफर्टिलिटी महिलाओं में उभरने वाली बड़ी परेशानी है। कलौंजी के बीज का सेवन करने से इंफर्टिलिटी में सुधार होगा। कलौंजी के बीज का सेवन रोजाना करने से प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर में सुधार होता है। ये दोनों हार्मोन फर्टिलिटी को बढ़ाते हैं।

ब्रेस्ट में मिल्क का बढ़ता है प्रोडक्शन

कलौंजी में ऐसे गुण मौजूद है जो ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं में मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। इन सीड्स में मौजूद गैलेक्टगॉग गुण ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं। कलौंजी का सेवन प्रोलैक्टिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ाता है और ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन की प्रक्रिया में सुधार करता है।

पाचन रहता है दुरुस्त

कलौंजी के बीज का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। जिन महिलाओं को कब्ज की परेशानी होती है उनके लिए ये सीड्स रामबाण इलाज हैं। इन का सेवन करने से पेट के गंदे बैक्टीरिया का सफाया होता है। पेट के अल्सर का इलाज करने में ये सीड्स जादुई असर करते हैं। इन सीड्स से महिलाओं को होने वाली पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो