scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Hina Khan Breast Cancer: हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, आखिर क्यों भारतीय महिलाओं में तेजी से पनप रही ये बीमारी, यह है 5 कारण

रिसर्च के मुताबिक महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने के लिए उनकी गतिहीन जीवन शैली जिम्मेदार है। खराब लाइफस्टाइल महिलाओं को तेजी से ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में ले जा रहा है।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | Updated: June 28, 2024 15:22 IST
hina khan breast cancer  हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर  आखिर क्यों भारतीय महिलाओं में तेजी से पनप रही ये बीमारी  यह है 5 कारण
कैंसर जर्नल के मुताबिक भारतीय महिलाओं में सबसे अधिक कैंसर होता है। महिलाओं में कुल होने वाले कैंसर में 28 प्रतिशत मामले ब्रेस्ट कैंसर के आते है।
Advertisement

ये रिश्ता क्या कहलाता है की खूबसूरत अदाकारा हिना खान ने stage 3 breast cancer होने की पुष्टि की है। 36 साल की उम्र में हिना इतनी गंभीर बीमारी का शिकार हो गईं, इस बात का खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है। पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस से उनके जल्दी रिकवर होने की प्रार्थना की है। अब सवाल ये उठता है कि इतनी कम उम्र में आखिर महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार क्यों हो रही हैं। कैंसर जर्नल के मुताबिक भारतीय महिलाओं में सबसे अधिक कैंसर होता है।

Advertisement

महिलाओं में कुल होने वाले कैंसर में 28 प्रतिशत मामले ब्रेस्ट कैंसर के आते है। 2022 में करीब 2.17 लाख महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। 1990 से 2016 तक ब्रेस्ट कैंसर के मामले में 39.1 प्रतिशत का उछाल आया है। भारत में यह सभी राज्यों में लगभग एक जैसा है। आइए जानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर का कारण क्या है और ये भारतीय महिलाओं में इतनी तेजी से क्यों फैल रहा है।

Advertisement

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों की पहचान कैसे करें

  • ब्रेस्ट में या बगल में गांठ होना
  • ब्रेस्ट के साइज में बदलाव होना
  • स्किन पर गड्ढे होना
  • निप्पल से खून या पानी डिस्चार्ज होना
  • ब्रेस्ट में लगातार दर्द होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

युवा महिलाओं में क्यों बढ़ रहे हैं ब्रेस्ट कैंसर के मामले

पिछले कुछ सालों में भारतीय महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कुछ समय पहले तक इस कैंसर को बुढ़ापे में होने वाली बीमारी माना जाता था। लेकिन हाल ही में बढ़ते मामलों ने चौंका दिया है। ये बीमारी 40 साल से कम उम्र की महिलाओं में अधिक हो रही है। महिलाएं ब्रेस्ट में होने वाले बदलाव को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करें। "जर्नल ऑफ ग्लोबल ऑन्कोलॉजी" में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक भारत में जवान महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं जो घातक संकेत है।

ब्रेस्ट कैंसर के लिए कौन-कौन से  कारण हैं जिम्मेदार? 

रिसर्च के मुताबिक महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने के लिए उनकी गतिहीन जीवन शैली जिम्मेदार है। खराब लाइफस्टाइल महिलाओं को तेजी से ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में ले जा रहा है।
खराब डाइट इस बीमारी को बढ़ाने का कारण है । डाइट में वसा का अधिक सेवन करने से भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है।देरी से मां बनना भी ब्रेस्ट कैंसर का कारण है। शादी देर से करना और मां बनने में देरी करना ब्रेस्ट कैंसर के मामलों को बढ़ाता है।
बढ़ता मोटापा भी ब्रेस्ट कैंसर का बनता है कारण

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो