Delhi Minister Atishi: आखिर क्यों गिरा आतिशी का शुगर लेवल, लो Blood Sugar को कैसे पहचानें, जानें सारी बात
देश की राजधानी दिल्ली पानी की किल्लत से जूझ रही है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी लोगों को होने वाली इस परेशानी का हल निकालने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर काफी गिर गया और उन्हें 25 जून को लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक उनका ब्लड शुगर आधी रात को 43 mg/dl तक पहुंच गया था।
सुबह 3 बजे 36 mg/dl तक पहुंच गया था और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। आपको बता दें कि आतिशी हरियाणा सरकार से दिल्ली के हिस्से का पानी रिलीज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। अब सवाल ये उठता है कि ब्लड में शुगर का स्तर इस हद तक नीचे गिर जाए तो उसके लक्षणों की पहचान कैसे करें।
मायोक्लीनिक के मुताबिक ब्लड में शुगर का स्तर 50 mg/dl से नीचे जाने पर बॉडी में उसके लक्षण दिखने लगते हैं। अगर समय पर लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो आसानी से ब्लड शुगर के स्तर को नॉर्मल लाया जा सकता है। अतिशी फास्ट कर रही थी तो उनका ब्लड शुगर का गिरना लाजमी है। इस मौसम में गर्मी ज्यादा है जिससे बॉडी में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
उपवास के दौरान शरीर में क्या होता है?
स्पर्श अस्पताल, बेंगलुरु की सलाहकार चिकित्सक और डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. पूजा पिल्लई ने बताया कि कंप्लीट फास्ट के दौरान न केवल भोजन बल्कि पानी से भी परहेज किया जाता है ऐसे में वजन घट सकता है और ब्लड शुगर लो हो सकता है।
ब्लड शुगर लो होने पर बॉडी में दिखने वाले लक्षण
- तेजी से पसीना आना
- बहुत अधिक थकान होना।
- बॉडी में कमजोरी महसूस होना।
- बेचैनी महसूस होना
- तेज सिरदर्द होना
- तनाव का बढ़ जाना
- दिल कि धड़कन का तेज हो जाना
- भ्रम की स्थिति
- नियमित कामों को करने में असमर्थ होना
बॉडी में दिखें ये लक्षण तो तुरंत करें उपचार
- बॉडी में ग्लूकोज को बढ़ाने के लिए चॉकलेट,चीनी या मीठी चीज खाएं।
- सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करें।
- मरीज को फ्रूट जूस पिलाएं।
- मरीज को शहद खिलाएं।
- स्थिति बिगड़ने से पहले ही डॉक्टर को दिखाएं।