Colon Cure: एक चम्मच तेल से पेट के कोने-कोने की करें सफाई, आंतों की गंदगी हो जाएगी साफ, सदगुरू ने बताया इस्तेमाल का तरीका
कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिसके लिए खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। कब्ज की परेशानी किसी भी उम्र के लोगों को कभी भी परेशान कर सकती है। इस परेशानी का अगर लम्बे समय तक इलाज नहीं किया जाए तो पाइल्स का खतरा बढ़ सकता है। कब्ज एक ऐसी परेशानी है जो न सिर्फ शारीरिक परेशानियों को बढ़ाती है बल्कि मानसिक तौर पर भी बीमार बनाती है। कब्ज की वजह से सांसों में बदबू होने लगती है।
अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो एलोपैथिक इलाज से बेहतर है कि आप कुछ देसी इलाज करें। कुछ देसी नुस्खों का सेवन करके आप आसानी से कब्ज से राहत पा सकते हैं। दुनिया भर में प्रसिद्ध सद्गुरु जग्गी वासुदेव जो एक योगी, रहस्यवादी, लेखक,दिव्यदर्शी और वक्ता है ने बताया कि जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है वो रोजाना अरंडी के तेल का सेवन करें।
अरंडी का तेल कब्ज से राहत पाने के लिए एक उत्तेजक की तरह काम करता है। कुछ लोग जो कब्ज से राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं या जिनको कोई हेल्थ प्रॉब्लम हैं वो उससे बचने के लिए अरंडी के तेल का सेवन करें। कब्ज की परेशानी में मल त्याग करना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ नहीं होता। ऐसे में पेट में दर्द और सूजन की शिकायत होती है। अरंडी का तेल कब्ज का उपचार करने में मदद कर सकता है। आइए सदगुरू से जानते हैं कि कब्ज को दूर करने में, आंतों की सफाई करने में और पाचन को पूरी तरह दुरुस्त करने में अरंडी का तेल कैसे असरदार साबित होता है।
अरंडी का तेल क्या है और ये कैसे कब्ज दूर करता है
अरंडी का तेल अरंडी की फलियों से निकाला जाता है। आयुर्वेद में इस तेल का उपयोग हजारों वर्षों से कई बीमारियों का उपचार करने में किया जा रहा है। हालांकि वैज्ञानिकों ने भी शरीर पर इसके प्रभाव की जांच करना शुरू कर दी है। शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया है कि अरंडी के तेल में मुख्य फैटी एसिड, रिसिनोलिक एसिड,आंतों की दीवारों की चिकनी मांसपेशियों की कोशिकाओं पर रिसेप्टर्स को बांधता है। एक बार जब रिकिन लाइक एसिड इन रिसेप्टर्स में अवशोषित हो जाता है, तो यह उन मांसपेशियों को सिकुड़ने और मल को बाहर निकालने का कारण बनता है। इसका मतलब यह है कि यह कब्ज से राहत दिलाने में और पाचन को दुरुस्त करने में बेहद फायदेमंद है।
सदगुरु के मुताबिक सुबह बिस्तर से उठकर 20 मिनट के अंदर आपकी आंतों को अपने अंदर जमा गंदगी को बाहर निकाल देना चाहिए। अगर आपकी आंतें 20 मिनट में खुद को साफ नहीं करती तो इसका मतलब है कि आपको गंभीर कब्ज की परेशानी है। कब्ज का इलाज करने के लिए कोलन का साफ होना बेहद जरूरी है। कोलन और मानसिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। कब्ज को दूर करने के लिए आप रोजाना अरंडी के तेल का सेवन करें। इस तेल का सेवन करने से पुराने से पुराने कब्ज का इलाज होता है, आंत तेजी से चलती है और मल को तेजी से मलाशय से बाहर निकालती है। ये तेल पेट फूलने की समस्या, गैस और एसिडिटी का उपचार होता है। पाचन को दुरुस्त करने में ये तेल जादुई असर करता है।
अरंडी के तेल का सेवन कैसे करें
- अरंडी का तेल एक तरल पदार्थ है जिसे आप लिक्विड फूड के रूप में मुंह से ले सकते हैं। वयस्क और 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे कभी-कभी कब्ज के इलाज के लिए रोजाना दिन में 1 से 4 चम्मच तक इस तेल का सेवन कर सकते हैं।
- तेल का स्वाद तीखा होता है, अगर आप इसे फ्रिज में रखकर इसका सेवन करें तो इसका स्वाद बेहतर हो सकता है।
अरंडी का तेल बहुत तेजी से काम करता है। इसे लेने के 6 से 12 घंटों के अंदर आपको फर्क दिखने लगेगा।
अरंडी के तेल का सेवन कभी-कभी करना फायदेमंद है लेकिन लम्बे समय तक इसका सेवन करने से ये आंतों में मांसपेशियों की टोन को कम कर सकता है और क्रॉनिक कब्ज का कारण बन सकता है।