scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कई दिनों से साफ नहीं हो रहा है पेट? कब्ज से छुटकारा दिला देगी गर्मी की ये सब्जी, बस जान लें खाने का सही तरीका

कब्ज होने पर व्यक्ति का पेट साफ ठीक ढंग से साफ नहीं हो पाता है, जिससे फिर समय-समय पर पेट में दर्द, ऐंठन और असहजता का एहसास पीड़ित को परेशान करने लगता है।
Written by: हेल्थ डेस्क
नई दिल्ली | May 10, 2024 16:10 IST
कई दिनों से साफ नहीं हो रहा है पेट  कब्ज से छुटकारा दिला देगी गर्मी की ये सब्जी  बस जान लें खाने का सही तरीका
कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि गर्मी के मौसम में अरबी का सेवन पाचन को दुरुस्त रख कब्ज से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है। (P.C- Freepik)
Advertisement

गर्मी का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। खराब पाचन इन्हीं समस्याओं में से एक है। इस मौसम में पानी की कमी, पोषक तत्वों से भरपूर डाइट न लेने और कई अन्य कारणों के चलते पाचन पर खराब असर पड़ने लगता है। वहीं, लंबे समय तक पाचन में ये गड़बड़ी कब्ज का कारण बन जाती है। कब्ज होने पर व्यक्ति का पेट साफ ठीक ढंग से साफ नहीं हो पाता है, जिससे फिर समय-समय पर पेट में दर्द, ऐंठन और असहजता का एहसास पीड़ित को परेशान करने लगता है। इससे अलग एसिडिटी और खट्टी डकारों के चलते व्यक्ति का खाना-पीना भी दुभर हो जाता है।

वहीं, अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं और आपका पेट भी कई दिनों से ठीक ढंग से साफ नहीं हो पाया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको एक खास सब्जी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आहार का हिस्सा बनाकर आप कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं।

Advertisement

क्या है ये खास सब्जी?

कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि गर्मी के मौसम में अरबी का सेवन पाचन को दुरुस्त रख कब्ज से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है। ये सब्जी इस मौसम में बेहद आसानी से मिल भी जाती है।

कैसे है फायदेमंद?

अरबी में हाई फाइबर कंटेंट होता है जो गट हेल्थ को बढ़ावा देता है। फाइबर से भरपूर फूड पाचन को बेहतर करते हैं, साथ ही फाइबर मल में मात्रा को जोड़ने में भी मदद करता है, जिससे मल त्यागना आसान हो जाता है। इस तरह ये सब्जी कब्ज से राहत दिलाने में मदद करती है।

Advertisement

इसके अलावा अरबी में मौजूद रेसिस्टेंट स्टार्च एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है। ये आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया को पोषण देता है, जिससे भी पाचन अच्छा रहता है और ऐसे में भी पेट से जुड़ी परेशानी के लिए अरबी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

कैसे बनाएं डाइट का हिस्सा?

कब्ज से निजात पाने और पाचन को बेहतर करने के लिए अरबी को तलकर बनाने की बजाय उबालकर बनाएं। इससे अलग आप स्टीम में भी अरबी को पका सकते हैं। इससे ये सब्जी और बेहतर तरीके से आपको फायदा पहुंचा सकती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो