scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

एक महीने तक करौंदे का सेवन किया जाए तो सेहत पर कैसा दिखता है असर, गट हेल्थ को कैसे ये फल करता है प्रभावित, एक्सपर्ट से जानिए

मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में क्लिनिकल डायटीशियन वेदिका प्रेमानी ने बताया कि करौंदे का सेवन उसके पोषण तत्वों को ध्यान में रखकर करना चाहिए। ये फल सेहत के लिए बेहद उपयोगी है।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | June 06, 2024 10:35 IST
एक महीने तक करौंदे का सेवन किया जाए तो सेहत पर कैसा दिखता है असर  गट हेल्थ को कैसे ये फल करता है प्रभावित  एक्सपर्ट से जानिए
फाइबर से भरपूर करौंदा का सवेन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है, भूख कंट्रोल रहती है और वजन कम होता है। freepik
Advertisement

करौंदा एक ऐसा फल है जो गर्मी में पाया जाता है। लाल और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन कलर में दिखने वाले इस खट्टा-मीठे फल का सेवन ज्यादातर लोग अचार और चटनी के रूप में करते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने में बेहद मजेदार लगता है। करौंदा या क्रैनबेरी में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। विटामिन सी से भरपूर करौंदा पेट से लेकर दिल तक की सेहत को दुरुस्त करता है। इसका सेवन अगर एक महीने तक किया जाए तो आसानी से वजन को कम किया जा सकता है।

Advertisement

मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में क्लिनिकल डायटीशियन वेदिका प्रेमानी ने बताया कि करौंदे का सेवन उसके पोषण तत्वों को ध्यान में रखकर करना चाहिए। करौंदे में औषधीय गुण मौजूद होते है जो इम्युनिटी को स्ट्रांग करते हैं। इस फल की जड़, छाल, पत्ती और फल सभी सेहत के लिए उपयोगी है जिसका सेवन कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। करौंदे का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अगर करौंदे का सेवन एक महीने तक करें तो बॉडी पर कैसा असर दिखता है।

Advertisement

पोषक तत्वों का पावर हाउस है करौंदा

करोंदा जिसे ब्लैक करंट या क्राइस्ट्स थॉर्न के नाम से भी जाना जाता है। यह वर्सेटाइल फल अचार, जैम, डिप और डेसर्ट में तीखा स्वाद जोड़ता है। करौंदा पोषक तत्वों का पावर हाउस है। ये फल आवश्यक विटामिन और खनिज से लदा हुआ है। इसमें मौजूद विटामिन की बात करें तो इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन मौजूद होता है। ये फल आंखों की सेहत को दुरुस्त करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। करौंदा एनर्जी मेटाबॉलिज्म जैसे विभिन्न शारीरिक कार्यों में योगदान देता है।

विटामिन C का बेस्ट स्रोत है

करौंदा विटामिन सी का एक शक्तिशाली स्रोत है जो इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाता है। इसका सेवन करने से संक्रमण से बचाव होता है और बॉडी हेल्दी रहती है।

Advertisement

आंत की सेहत करता हैं दुरुस्त

आंत की सेहत को दुरुस्त करने के लिए ये फल जादुई असर करता है। फाइबर से भरपूर करौंदा पाचन को दुरुस्त करता है, मल को सॉफ्ट करता है, कब्ज से राहत दिलाता है। इसका सेवन करने से आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से है भरपूर

एंथोसायनिन और फ्लेवोनोइड से भरपूर करौंदा ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ता है, स्किन की हेल्थ को दुरुस्त करता है और दिल की सेहत में भी सुधार करता है। ये फल टाइप-2 डायबिटीज और दिल के रोगों का खतरा कम करता है।

वाटर रिच फूड डिहाइड्रेशन से करता है बचाव

ये वाटर रिच फूड डिहाइड्रेशन से बचाव करता है। इसका सेवन करने से बॉडी में पानी की कमी पूरी होती है। करौंदा पानी से भरपूर फल है, गर्मी में लूज मोशन से बचाव करने में ये फल बेहद उपयोगी है। गर्मी में एक महीने तक इस फल का सेवन करें तो बॉडी हाइड्रेट रहेगी और कई तरह की बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो