scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

भारत में 20 करोड़ लोग है High Blood Pressure के शिकार, ICMR ने किया खुला, जानिए हाई BP के लिए कौन-कौन से कारण हैं जिम्मेदार

ICMR ने हाल ही में डाइट में बदलाव करने का सुझाव दिया है। ICMR के मुताबिक ज्यादा नमक का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए नमक का सेवन सीमित करें।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | June 06, 2024 12:41 IST
भारत में 20 करोड़ लोग है high blood pressure के शिकार  icmr ने किया खुला  जानिए हाई bp के लिए कौन कौन से कारण हैं जिम्मेदार
BP को कंट्रोल करें। हाई बीपी की वजह से स्ट्रोक, दिल के रोग, पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का खतरा अधिक रहता है। Freepik
Advertisement

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी परेशानी है जिनके मरीजों की संख्या में तेजी से इज़ाफा हो रहा है। देश और दुनिया में बीपी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत में 20 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं जो बहुत बड़ा आंकड़ा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में अनुमानित 20 करोड़ युवा हाई बीपी से पीड़ित हैं,जिनमें से लगभग 2 करोड़ लोग ही इस बीमारी को कंट्रोल करते हैं। एक मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लड प्रेशर के मरीजों की बढ़ती संख्या एक गंभीर समस्या बन गई है।

Advertisement

सीके बिड़ला अस्पताल दिल्ली में आंतरिक चिकित्सा के निदेशक डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि बीपी के मरीजों के बढ़ते इस खतरनाक आंकड़े के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। अगर इन कारणों पर कंट्रोल नहीं किया गया तो देश में बीपी के मरीजों की संख्या में ऐसे ही तेजी से इज़ाफा होता रहेगा।

Advertisement

मायोक्लीनिक के मुताबिक हाई बीपी एक सामान्य स्थिति है जो शरीर की धमनियों को प्रभावित करती है, इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो धमनी की दीवारों पर रक्त का दबाव लगातार बहुत अधिक होता है। रक्त को पंप करने के लिए दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। सामान्य तौर पर हाई ब्लड प्रेशर 130/80 MMHG या उससे अधिक रीडिंग है। सामान्य BP 120/80 mm Hg से कम है । हाई बीपी में ऊपर की संख्या 140 mmHg या उससे अधिक है या नीचे की संख्या 90 mmHg या उससे अधिक है तो आप हाई बीपी का शिकार हैं। 180/120 mm Hg से ज़्यादा BP को आपातकाल स्थिति माना जाता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर भारत में हाई बीपी के मरीजों का आंकड़ा क्यों तेजी से बढ़ रहा है। जानते हैं कि हाई बीपी के कारण कौन-कौन से है?

अन हेल्दी हैबिट्स

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है जिसके लिए खराब खाने-पीने की आदतें जिम्मेदार हैं। खाने में नमक और फैट का अधिक सेवन, बॉडी एक्टिविटी में कमी, नींद की कमी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनती है।

Advertisement

डायबिटीज और मेटाबोलिक सिंड्रोम

डायबिटीज और मेटाबोलिक सिंड्रोम ये स्थितियां अक्सर हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ चलती हैं जो बहुत बड़ा जोखिम है।

जेनेटिक कारण भी है जिम्मेदार

हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी के लिए जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार हैं। फैमिली में किसी को ब्लड प्रेशर रहता है तो ये बीमारी किसी को भी हो सकती है।

बढ़ती उम्र में बढ़ सकता है खतरा

उम्र बढ़ने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी का खतरा भी बढ़ने लगता है।

नमक का ज्यादा सेवन

ICMR ने हाल ही में डाइट में बदलाव करने का सुझाव दिया है। ICMR के मुताबिक ज्यादा नमक का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए नमक का सेवन सीमित करें।

हाई बीपी किस तरह पैदा कर सकता है खतरा

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से कई बीमारियों का जोखिम बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। हाई बीपी की वजह से स्ट्रोक, दिल के रोग, पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का खतरा अधिक रहता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो