scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'हिंदुओं की जगह पर तुम नॉर्थ ईस्ट फूड कैसे बेच सकते हो?', 10 लोगों ने नागालैंड के लड़कों पर किया हमला

10 लोगों ने नागालैंड के दो लड़कों की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: June 07, 2023 16:39 IST
 हिंदुओं की जगह पर तुम नॉर्थ ईस्ट फूड कैसे बेच सकते हो    10 लोगों ने नागालैंड के लड़कों पर किया हमला
प्रतीकात्मक फोटो (jansatta)
Advertisement

गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर चाणक्यपुरी इलाके में नागालैंड के दो लोगों के प्रति नफरत देखने को मिली है। करीब 10 लोगों ने उन पर हमला कर दिया क्योंकि वे नॉर्थ ईस्ट और नॉन-वेज फूड बेच रहे थे। इसके बाद नागालैंड के रहने वाले 33 साल के रोविमेजो केही ने सोला पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने अपने एफआईआर में कहा है कि वह और उसका दोस्त मपुयांगर जमीर चाणक्यपुरी में वन स्टॉप नॉर्थईस्ट नामक खाने की दुकान चलाते हैं।

केही ने आरोप लगाया है कि रविवार को लगभग 8 बजे जब वह चाणक्यपुरी में अपने दोस्त के घर पर था तब उसके कर्मचारी हिरेन पटेल ने उसे फोन किया और कहा कि कुछ लोग जमीर से लड़ रहे हैं। मैं दुकान की ओर भागा और देखा कि करीब 10 लोग जमीर से लड़ रहे थे। उन्होंने हमें धमकी दी और पूछा कि हम चाणक्यपुरी में नॉर्थ ईस्ट फूड क्यों बेच रहे हैं? केही ने कहा कि कुछ लोगों ने उसे और जमीर को बैट से पीटा। वहां मौजूद एक ग्राहक ने बीच-बचान की कोशिश तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।

Advertisement

केही ने आगे कहा कि हम पर हमला करने वाले लगभग दस आदमी थे। वे कहते रहे कि गुजरात जैसी जगह जहां हिंदुओं का बोलबाला है, वहां हम नॉनवेज और नॉर्थ ईस्ट फूड कैसे बेच सकते हैं। केही के अनुसार, वे सब्जियां, चिकन, सूअर का मांस, कोरियाई नूडल्स, वाई वाई, रस्म और चावल बेचते हैं।

केही के अनुसार, हमलावरों ने नॉनवेज बेचने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उसने बताया कि उसके सिर में चोट लगी थी और जमीर भी घायल हो गया था। उनके दुकान के कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उनका इलाज किया गया। केही के सिर में चार टांके लगे हैं। फिलहाल सोला पुलिस ने चोट पहुंचाने और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

Advertisement

बीजेपी नेता अध्यक्ष इमना अलोंग ने जताया दुख

इस मामले में बीजेपी नेता और नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष इमना अलोंग का कहना है कि नागालैंड के दो पुरुषों के खिलाफ हाल ही में हुए अपराध के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन पर नॉन-वेज और नॉर्थ ईस्ट फूड बेचने के लिए हमला किया गया था। पूर्वोत्तर क्षेत्र के हमारे भाइयों को उनकी सांस्कृतिक पहचान और भोजन की पसंद के लिए निशाना बनाया जाना और उनके साथ भेदभाव होते देखना निराशाजनक है। आइए हम प्यार और करुणा फैलाएं, नफरत और दुश्मनी नहीं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो