scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बिहार और गुजरात में साक्षी जैसा हत्याकांड, सूरत में पिता ने बेटी पर चाकू से किए 25 वार, सीतामढ़ी में प्रेमी ने प्रेमिका को 12 बार चाकू से गोदा, CCTV

बिहार और सूरत में दिल्ली Sakshi Murder Case की तरह दो लड़कियों को चाकू मारा गया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: May 31, 2023 15:46 IST
बिहार और गुजरात में साक्षी जैसा हत्याकांड  सूरत में पिता ने बेटी पर चाकू से किए 25 वार  सीतामढ़ी में प्रेमी ने प्रेमिका को 12 बार चाकू से गोदा  cctv
पिता ने बेटी पर 25 बार चाकू से गोदा। (video grab/twitter-@kadalodi04 )
Advertisement

दिल्ली साक्षी हत्याकांड की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझी भी नहीं है कि देश के दो शहरों से ऐसी ही घटनाएं सामने आ रही है। पहली घटना बिहार के सीतामढ़ी की है तो दूसरी घटना गुजरात के सूरत की है। इन दोनों ही घटनाओं में पीड़िताओं का हाल साक्षी की तरह ही है। चलिए दोनों घटनाओं के बारे में आपको बताते हैं।

सीतामढ़ूी में शादी से इनकार करने पर 12 बार मारा चाकू

पहली घटना सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव की है। जहां सोमवार को 22 साल के चंदन कुमार ने शादी का प्रपोजल ठुकराने पर 20 साल की युवती पर चाकू से 12 वार किए। उसका इलाज सीतामढ़ी कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बारे में एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के परिजनों ने चंदन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक चंदन का पिछले चार साल से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Advertisement

छह महीने पहले दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने बथनाहा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पंचायत के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ लेकिन चंदन लगातार लड़की पर शादी का दबाव बनाता रहा। सोमवार को जब वह बाजार से घर लौट रही थी तो कहासुनी के बाद चंदन ने लड़की को रोका और चाकू मार दिया।

चाकू से हमला कर पिता ने ले ली बेटी की जान

दूसरी घटना सूरत के कडोदरा के सत्यनगर सोसोइटी में की है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी पर 25 बार हमला कर उसकी जान ले ली। उसने अपनी पत्नी पर भी चाकू से हमला किया। हमले में बेटी की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रामानुज है। वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। वह बेटी के छत पर सोने की वजह से नाराज था। इसी बात पर उसकी पत्नी से बहस हुई। वह आग बबूला हो गया। उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गई। इसके बाद वह बेटी को तब तक चाकू मारता रहा जब तक वह मर नहीं गई।

उसने बेटी पर चाकू से 25 बार वार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके बच्चे उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं मगर वह उन पर भी हमला करनता है। उस पर खून का भूत सवार है। बच्चे अपनी जान बचाकर भाग जाते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो