होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'वो कभी नहीं चाहते मैं शादी करूं', जब पिता शत्रुघन को लेकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, 'वो मेरे सिर पर बैठकर…'

सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। वो कथित तौर पर जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 17, 2024 14:25 IST
सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा। (Photos- Sonakshi sinha/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस और शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेडलाइन्स में हैं। उनकी शादी की खबरें लगातार मीडिया में बनी हुई हैं। वो जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इनके वेडिंग फंक्शन की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। उधर फादर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस को जहीर की फैमिली के साथ भी देखा गया। इसी बीच अब एक्ट्रेस का शादी के लेकर दिया गया एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता शत्रुघन नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी कभी शादी करें। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2021 में बॉलीवुड बबल से बात की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी का जिक्र किया था और बताया था कि वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी कभी शादी करें। सोनाक्षी ने बताया था कि उनके पिता के हिसाब से वो नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस शादी करें। इस बीच कभी-कभी मां छोटे-छोटे बॉम्ब गिरा दिया करती थीं कि अभी तो टाइम हो गया है और कर लेना चाहिए। मां की बात पर एक्ट्रेस उन्हें आंख दिखातीं और फिर वो कहती थीं कि अच्छा ठीक है।

Advertisement

सोनाक्षी ने ये भी बताया था कि अपने परिवार से उन्हें पूरी आजादी मिली है और इसके लिए उन्होंने कहा था कि वो शुक्रगुजार हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो खुश हैं कि उनके परिवार ने उन्हें इस तरह की आजादी दी है। उनका मानना है कि उनकी फैमिली तब तक नहीं कहेगी जब तक वो खुद तैयार ना हों। उनका परिवार उनके सिर पर बैठकर नहीं कहेगा कि वो शादी कर लें।

शत्रुघन सिन्हा ने शादी पर दिया रिएक्शन

वहीं, अब जब सोनाक्षी सिन्हा सच में शादी करने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं तो इस पर शत्रुघन सिन्हा ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि अगर उनकी बेटी शादी कर रही हैं तो वो उन्हें सपोर्ट करेंगे। इस दौरान उन्होंने ना तो शादी की बात को कंफर्म किया और ना ही नकारा। बल्कि उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी ही नहीं हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा ने भी पिता के जैसा ही कुछ रिएक्शन दिया कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन, इस बीच सोनाक्षी सिन्हा के दोस्त इसे कंफर्म कर चुके हैं। वहीं, डेजी शाह और पूनम ढिल्लों ने बताया कि उन्हें सोनाक्षी की वेडिंग का इनविटेशन मिला है।

इनसे रही सोनाक्षी के अफेयर की चर्चा

बहरहाल, अगर जहीर इकबाल से पहले सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर की बात की जाए तो उनका नाम अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स संग जुड़ चुका है। 2010 से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली एक्ट्रेस ने फिल्म 'तेवर' में अर्जुन कपूर के साथ काम किया था। दोनों की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। साथ ही फिल्म से इनकी नजदीकियों की खबर भी खूब रही। बाद में खबर आई थी कि इनका ब्रेकअप भी हो गया। इस लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम भी शामिल है। दोनों की जोड़ी फिल्म 'आर राजकुमार' में दिखी थी, फिल्म की हिट के साथ इनकी नजदीकियों की खबरें खूब रही थी।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें बंटी राजदेह संग भी सोनाक्षी का अफेयर रहा है। बताया जाता है कि बात शादी तक पहुंच गई थी लेकिन कुछ समय बाद ही ब्रेकअप हो गया था। बंटी सोहेल खान के साले हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का नाम सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ के साथ भी जुड़ चुका है।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsShatrughan SinhaSonakshi Sinha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement