होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'हम दामाद नहीं…', जब सोनाक्षी सिन्हा के दूल्हे को लेकर बोले शत्रुघन सिन्हा, 'हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं…'

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में शत्रुघन सिन्हा का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस बेटी के हसबैंड को लेकर बात की थी और बहुत कुछ बताया था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 20, 2024 15:05 IST
जब सोनाक्षी सिन्हा के दूल्हे को लेकर बोले शत्रुघन सिन्हा (Photos- Sonakshi Sinha/Insta)
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वो ज़हीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने वाली हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इसे ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वेडिंग की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। वहीं, कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की शादी से उनके पिता शत्रुघन सिन्हा नाराज हैं और इस फंक्शन में नहीं जाने वाले हैं। लेकिन, हाल ही में उनका रिएक्शन आया, जिसके बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया। वो बेटी की शादी में जाएंगे। वहीं, इसी बीच शत्रुघन का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने सोनाक्षी के दूल्हे को लेकर कहा था कि उन्हें दामाद वो चाहिए, जो उनके साथ रह सके। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

दरअसल, शत्रुघन सिन्हा ने एक बार सिमी सेलेक्ट इंडियाज मोस्ट डिज़ायरेबल में पहुंचे थे। इस शो में उनके साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी पहुंची थीं। ये बात साल 2011 की है। इस दौरान कपल से बेटी की शादी को लेकर सवाल किया गया था तो इस पर शत्रुघन ने कहा था कि एक दिन वो अपनी ससुराल चली जाएंगी। इसके साथ ही एक्टर ने कहा था कि अगर मौका या अवसर मिला तो वो अपने लिए दामाद नहीं बल्कि दूसरे बेटे की तलाश करेंगे।

Advertisement

इसके आगे शत्रुघन ने कहा था कि वो अपने बेटी के लिए हमेशा कहेंगे कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए हमेशा हैं। खुद को उन्होंने एक्ट्रेस का बेस्टेस्ट पिता बताया था। वहीं, मां पूनम सिन्हा ने कहा था कि सोनाक्षी जिस किसी के साथ भी अपनी पूरी लाइफ बिताना चाहती हैं, उनके लिए सिर्फ इतना ही कहेंगी कि वो उन्हें उनसे ज्यादा प्यार करे। इस दौरान पिता शत्रुघन सिन्हा ने बताया था कि उनकी बेटी काफी इमोशनल और सेंटिमेंटल हैं।

Advertisement

7 साल से ज़हीर इकबाल को डेट कर रहीं सोनाक्षी!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल एक-दूसरे को पिछले सात सालों से डेट कर रहे हैं। 7 साल डेटिंग के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें कि वेडिंग की चर्चा के शुरुआती दिनों में शत्रुघन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अभी तक बेटी शादी को लेकर इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें भी जानकारी दी जाएगी। इसी बीच अब एक्टर ने अपने हालिया इंटरव्यू में ये कंफर्म किया है कि वो कपल की शादी में उन्हें आशीर्वाद देने के लिए जा रहे हैं।

वहीं, वेडिंग फंक्शन में ना जाने और नाराजगी वाली खबरों पर भी शत्रुघन ने रिएक्शन दिया था कि ये सभी फेक न्यूज हैं और फ्रस्टेट करने वाली हैं। इस पर विराम लगाते हुए एक्टर ने अपना फेमस डायलॉग 'खामोश' बोला था।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsSonakshi Sinha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement