scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

जब रणबीर कपूर की बहन की शादी में शराब बांट रहे सलमान खान से हुई एक गलती, ऋषि कपूर बोले- तू निकल यहां से…

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर ने एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने सलमान से जुड़ा ये किस्सा बताया।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | Updated: April 02, 2024 11:14 IST
जब रणबीर कपूर की बहन की शादी में शराब बांट रहे सलमान खान से हुई एक गलती  ऋषि कपूर बोले  तू निकल यहां से…
सलमान खान और रणबीर कपूर (image: instagram)
Advertisement

कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में सात साल बाद सुनील ग्रोवर की वापसी हुई है। इसका पहला एपिसोड भी आ चुका है। कपिल शर्मा के शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर नजर आए। तीनों को शो में खूब मस्ती करते देखा गया।

Advertisement

कपिल के शो पर तीनों ने कई किस्से सुनाए। इसी दौरान रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर को भी याद किया। एक्टर ने बताया कि कैसे ऋषि कपूर ने एक बार उनकी पिटाई लगा दी थी। वहीं, नीतू ने खुलासा किया कि रणबीर के पेट में कोई बात पचती नहीं है। रिद्धिमा ने बताया कि वह सलमान खान की फैन थीं।

Advertisement

रणबीर ने बताया कि वह अपने कमरे में संजय दत्त का पोस्ट लगाते थे। वहीं अब शो का बिहाइंड द सीन वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें रिद्धिमा ने एक मजेदार किस्सा बताया है कि उनकी शादी में सलमान खान बार टेंडर बने थे। और उनकी वजह से शराब जल्दी खत्म हो गई थी।

रिद्धिमा की शादी में बारटेंडर बने थे सलमान खान

दरअसल कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से एक सवाल किया कि क्या सलमान खान उनके पति भरत साहनी के साथ उनकी शादी में बारटेंडर बने थे? इसका जवाब देते हुए रिद्धिमा ने कहा कि 'हां'। इसके बाद नीतू कपूर ने बताया कि "सलमान ने कहा था कि मैं बारटेंडर बनूंगा। इस पर ऋषि जी ने हां हा तू कर ले। सलमान बार टेंडर बन गए और सलमान खान सबको शराब सर्व कर रहे लगे। धीरे धीरे पता चला कि शराब खत्म हो रही है।

Advertisement

खत्म हो गई थी शराब

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि तभी वेटरों ने आकर हमें बताया कि शराब टकीला वगैरह खत्म हो रही है। ऋषि जी ने कहा कि यह कैसे खत्म हुआ। ऋषि जी हैरान थे कि मैं तो इतनी लाया था ये खत्म कैसे हो रही है। तभी हमने देखा कि मेहमान अपनी शराब फेंक रहे थे और सलमान खान से और ले रहे थे। हर कोई ड्रिंक मांगना चाहता था क्योंकि बार के पीछे सलमान खान थे। उसके बाद ऋषि जी वहां गए और सलमान से कहा- यार तू निकल यहां से। तेरे चक्कर में कुछ और ही हो रहा।'

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो