scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

फिल्मफेयर अवॉर्ड पर बिफरे विवेक अग्निहोत्री, परफॉर्मेंस करने वाले सेलेब्स पर भी कसा तंज, बोले- शर्म भी नहीं आती...

हाल ही में 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं अब विवेक अग्निहोत्री ने इस पर निशाना साधा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | January 30, 2024 11:25 IST
फिल्मफेयर अवॉर्ड पर बिफरे विवेक अग्निहोत्री  परफॉर्मेंस करने वाले सेलेब्स पर भी कसा तंज  बोले  शर्म भी नहीं आती
विवेक अग्निहोत्री (Picture Credit: Instagram/Vivek Agnihotri)
Advertisement

28 जनवरी को गुजरात में 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। जिसे करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने मिलकर होस्ट किया था। रणबीर कपूर, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर समेत कई सेलेब्स ने स्टेज पर परफॉर्म किया था।

Advertisement

अवॉर्ड नाइट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जहां रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, तो वहीं आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस बनी हैं। वहीं जाने-माने फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्मफेयर अवॉर्ड पर निशाना साधा है। इसी के साथ उन्होंने परफॉर्मेंस करने वाले सेलेब्स पर भी तंज कसा है। इसके अलावा उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कुछ सेलेब्स पर भी भड़ास निकाली है। कुल मिलाकर फिल्ममेकर ने फिल्मफेयर की सोशल मीडिया पर खूब निंदा की है।

Advertisement

विवेक अग्निहोत्री ने क्या लिखा

द कश्मीर फाइल्स निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर ही बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। इसी कड़ी में निर्देशक ने फिल्मफेयर पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। विवेक अग्निहोत्री ने लिखा कि 'फिल्मफेयर अवॉर्ड: जो बात मुझे हैरान करती है वह यह है कि कुछ शानदार सिनेमा सेलेब्स सहित पूरा बॉलीवुड, पूरी तरह से बिक चुके फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन में भाग लेने में शर्मिंदगी महसूस नहीं करता है।'

फिल्ममेकर ने आगे लिखा कि 'कोई आर्टिस्ट अवॉर्ड शो में डांस करके अपने आर्ट की इज्जत नहीं कर सकता। उसके ऊपर उन्हें शर्म भी नहीं आती इन अवॉर्ड को शोऑफ करके पेड पीआर के साथ उन पुरस्कारों का दिखावा करते हैं। यह वैसा ही है जैसे कोई दांत के डॉक्टर अपने क्लिनिक पर विमल ज़ुबान केसरी से सने हुए दांत दिखाकर अपने क्लिनिक का प्रचार कर रहे हो।'

यूजर्स की प्रतितक्रियाएं

विवेक अग्निहोत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'यह फिल्मफेयर पुरस्कार पिछले पुरस्कारों की तुलना में काफी फेयर था क्योंकि 12वीं फेल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है और बेस्ट निर्देशक का भी। आम तौर पर जब खान, जौहर, यशराज की रिलीज होती है तो ऐसा नहीं होता है कि किसी और फिल्म को अवॉर्ड मिले। 'एनिमल' को भी उन्हीं श्रेणियों में पुरस्कार मिले जहां वह हकदार थी। इस बार ऐसा नहीं था कि हमें हर किसी को खुश रखना है।'

Advertisement

एक यूजर ने लिखा कि '1972 में, आरडी बर्मन की 'अमर प्रेम', 'सीता और गीता', 'मेरे जीवन साथी', 'अपना देश', 'जवानी दीवानी', 'परिचय' जैसी सुपरहिट संगीत रिलीज़ हुईं। क्या हुआ, फिल्मफेयर पुरस्कार बे-ईमान नामक फिल्म को मिला। मुझे लगता है, यह हमेशा एक पेड पीआर प्लेटफॉर्म के लिए था।'

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो