होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Smriti Biswas: मशहूर अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने नासिक वाले घर में आखिरी सांस ली।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 15:25 IST
स्मृति बिस्वास का निधन
Advertisement

दिग्गज अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का निधन हो गया है। 100 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली, बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ है। अभिनेत्री ने 4 जुलाई को महाराष्ट्र के नासिक स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

स्मृति बिस्वास ने कई हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में काम किया था। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने गुरुवार को उनके निधन की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि वह नासिक में एक वन रूम किचन सेट वाले घर में रह रही थीं। इंस्टाग्राम पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने भी एक पोस्ट शेयर कर दिग्गज अभिनेत्री के निधन की खबर दी। सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Advertisement

स्मृति बिस्वास ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स जैसे गुरु दत्त, बिमल रॉय, बीआर चोपड़, राज कपूर के साथ काम किया था। इसके साथ ही वह देव आनंद, किशोर कुमार समेत अन्य बड़े स्टार्स के साथ भी फिल्में कर चुकी थी।

उन्होंने बंगाली फिल्म 'संध्या' (1930) से फिल्मों की दुनिया में डेब्यू किया और उनकी आखिरी फिल्म मॉडल गर्ल थी जो साल 1960 में आई थी।

स्मृति ने फिल्म निर्माता एसडी नारंग से शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी। उनके दो बेटे राजीव और सत्यजीत हैं। जब उनके पति की मृत्यु हो गई तो वह नासिक में रहने लगीं। बिस्वास ने 17 फरवरी, 2024 को अपना 100वां जन्मदिन मनाया।

Advertisement
Tags :
Entertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement