होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

बेटी को सीने से चिपकाए वरुण धवन अस्पताल से पहुंचे घर, पत्नी नताशा भी दिखीं साथ

वरुण धवन और नताशा दलाल सोमवार को बेटी के माता-पिता बने। शुक्रवार को दोनों बेटी को घर ले आएं।
Written by: Jyoti Jaiswal
Updated: June 07, 2024 16:27 IST
वरुण धवन-नताशा दलाल
Advertisement

अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल सोमवार को बेटी के माता-पिता बन गए। 5 दिन बाद शुक्रवार दोपहर को वरुण और नताशा बेटी को लेकर अस्पताल से घर की ओर जाते नजर आए। वरुण ने बच्ची को अपनी बाहों में लिया और सीने से चिपकाए हुए कार की तरफ जाते दिखे। फोटोग्राफर्स ने वरुण और नताशा को बेटी के साथ जाते तस्वीरें क्लिक की।

मीडिया ने वरुण और नताशा को बेटी पैदा होने की बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी वरुण और नताशा को बेटी के लिए बधाईयां मिल रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और वरुण के तमाम फैंस उनपर प्यार बरसा रहे हैं।

Advertisement

इससे पहले वरुण ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बेटी पैदा होने की खुशी शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारी बच्ची आ गई है। हम अपने जीवन में इस नए आशीर्वाद से बेहद खुश हैं। इस खास समय के दौरान, हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे हमें प्रिवेसी दें। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।"

वरुण और नताशा ने अप्रैल में एक बेबी शॉवर की मेजबानी की, जिसमें शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और उनके परिवार के अन्य सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। वरुण और नताशा ने पहली बार कॉलेज में डेटिंग शुरू की थी और तब से साथ हैं। इस जोड़े ने 2021 में मुंबई में एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। फरवरी में, वरुण और नताशा ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "वी आर प्रेग्नेंट, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की ज़रूरत है।"

वरुण अब अपनी अगली फ़िल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसमें वे एक्शन अवतार में हैं। इसके बाद, वे 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जान्हवी कपूर के साथ नज़र आएंगे। वरुण इस साल के अंत में राज एंड डीके की 'सिटाडेल' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी करते नजर आएंगे, जिसमें सामंथा रूथ प्रभु भी होंगी।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsNatasha DalalVarun Dhawan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement