होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

पापा बने वरुण धवन, शादी के 3 साल बाद गूंजी किलकारी, नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के घर खुशियां गूंज उठी है। दोनों पहले बच्चे के लिए पैरेंट्स बने हैं। शादी के 3 साल बाद एक्टर के घर बेटी की किलकारी गूंजी है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 04:16 IST
पापा बने वरुण धवन (Photos- Varun Dhawan/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस साल पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और ऋचा चड्ढा जैसी एक्ट्रेस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। हाल ही में यामी गौतम ने बेटे को जन्म दिया। वो पहले बच्चे की मां बनी हैं। इसी बीच एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल के घर भी खुशियों ने दस्तक दी है। नताशा ने शादी के 3 साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। लेबर पेन के बाद आज यानी कि 3 जून को दोपहर में नताशा दलाल को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद फैंस को खुशखबरी सुनने का बेसब्री से इंतजार था। अब वो इंतजार खत्म हो गया है।

इससे पहले वरुण धवन की अस्पताल से एक फोटो और वीडियो सामने आया था। नताशा को सोमवार 3 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लेबर पेन होने लगा था। वहीं, वरुण ने वाइफ के लिए सारे काम छोड़ दिए थे। वो लगातार पत्नी के साथ रहे। इस बीच फैंस एक्साइटेड दिखे कि एक्टर जल्द ही पापा बनेंगे और उनके साथ खुशखबरी शेयर करेंगे और अब फैंस की ये मुरादें भी पूरी हो गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि वरुण धवन ने इस साल की शुरुआत में 18 फरवरी, 2024 को फैंस को खुशखबरी दी थी कि नताशा और वरुण माता-पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने 18 फरवरी, 2024 को सोशल मीडिया के जरिए नताशा की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो नताशा दलाल का बेबी बंप चूमते हुए दिखाई दिए थे। इसे शेयर कर उन्होंने कहा था कि वो इस साल अपने बच्चे का वेलकम करने वाले हैं।

Advertisement

वरुण के बचपन का प्यार हैं नताशा

नताशा दलाल, वरुण धवन के बचपन का प्यार हैं। एक्टर उन्हें तब से पसंद करते थे, जब वो छठी क्लास में थे। तभी से लेकर कॉलेज तक वरुण धवन ने कई बार नताशा को प्रपोज किया था लेकिन वो नहीं मान रही थीं। हालांकि, बाद में एक्टर ने उनका दिल जीत लिया और फिर काफी समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वरुण और नताशा ने 24 जनवरी, 2021 में शादी कर ली थी। अब इनकी शादी को 3 साल का वक्त हो चुका है।

Advertisement
Tags :
BollywoodEntertainment NewsVarun Dhawan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement