scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

TV Adda: टीवी पर वापसी करने जा रही हैं 'महाभारत' की द्रौपदी पूजा शर्मा, इस शो में आएंगी नजर!

Maddam Sir 2: 'महाभारत' में द्रौपदी के रोल से मशहूर हुईं पूजा शर्मा सीरियल 'मैडम सर' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं।
Written by: Jyoti Jaiswal
June 06, 2024 10:33 IST
tv adda  टीवी पर वापसी करने जा रही हैं  महाभारत  की द्रौपदी पूजा शर्मा  इस शो में आएंगी नजर
टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं पूजा शर्मा
Advertisement

Maddam Sir 2: 'मैडम सर' टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। अब ये शो छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। इस कॉमेडी शो को दर्शक खूब पसंद करते आए हैं और अब इसका दूसरा सीजन दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। इस शो के साथ ही टीवी पर कमबैक करेंगी पूजा शर्मा। महाभारत में द्रौपदी के रोल से मशहूर हुईं पूजा शर्मा को लंबे समय से फैंस पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे, और अब फैंस इस शो के लिए डबल एक्साइटेड हैं।

Advertisement

पूजा शर्मा ने साल 2012 में 'तेरी मेरी लव स्टोरीज' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। लेकिन, जब उन्होंने महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया तो ये इतना पॉपुलर हो गया कि घर-घर में लोग पूजा को जानने लगे। पूजा ने महाकाली - अंत ही आरंभ है में महाकाली/पार्वती की भूमिका भी निभाई थी जिसे खूब पसंद किया गया। इस शो में शिव जी की भूमिका सौरभ राज जैन ने निभाई थी जिन्होंने पूजा के साथ महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभाया था।

Advertisement

मैडम सर फरवरी 2020 में लॉन्च हुआ और खूब पसंद किया गया था। इस शो में गुलकी जोशी, युक्ति कपूर, प्रियांशु सिंह, सोनाली नाइक और भाविका शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे। मैडम सर के मेकर्स अब दूसरा सीजन ला रहे हैं उम्मीद है कि पूजा शर्मा एक बार फिर हमारा दिल जीतेंगी।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो