scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

TV Adda: 'मैं अब कट्टर हिंदू…', धर्म बदलकर ईसाई बनने पर गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने जताया अफसोस? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

Govind Niece Ragini Khanna: गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने धर्म बदलने को लेकर अफसोस जताया है। उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्हें धर्म बदलने पर अफसोस होता है। उन्होंने ईसाई धर्म को अपनाया था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 04, 2024 12:40 IST
tv adda   मैं अब कट्टर हिंदू…   धर्म बदलकर ईसाई बनने पर गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने जताया अफसोस  एक्ट्रेस ने खुद बताया सच
धर्म परिवर्तन पर बोलीं रागिनी खन्ना। (Photo- Ragini Khanna/Insta)
Advertisement

टीवी सीरियल 'ससुराल गेंदा फूल' फेम एक्ट्रेस रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। वो पिछले काफी वक्त से एक्टिंग के दूरी बनाए हुए हैं। वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ गोविंदा की भांजी और आरती सिंह की कजिन हैं। वो भले ही पर्दे से दूर हैं मगर हाल ही में कजिन आरती सिंह की शादी में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने धर्म बदलने को लेकर कथित बयान देकर सभी का ध्यान खींच लिया। इसमें वो धर्म बदलने की बात कहती हैं और इस पर अफसोस भी जताती हैं।

'ससुराल गेंदा फूल' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस रागिनी खन्ना के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें वो अपने धर्म परिवर्तन के बारे में बता रही हैं और उनके इस खुलासे के बाद सभी हैरानी भी जता रहे हैं। कुछ समय से पर्दे से दूर रागिनी की निजी जिंदगी के बारे में किसी को नहीं पता था। स्क्रीन पर उन्हें देखे हुए काफी समय हो गया है। अब आरती की शादी के दौरान उन्होंने धर्म परिवर्तन की बात बताई।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स में दैनिक जागरण.कॉम में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि रागिनी खन्ना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में धर्म परिवर्तन की बात का खुलासा किया। गोविंदा की भांजी ने बताया कि वो धर्म बदलकर ईसाई बन गई थीं, जिसके लिए अब उन्हें अफसोस होता है। इसके साथ ही रागिनी ने हिंदू धर्म छोड़ने के लिए माफी भी मांगी है। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में रागिनी का एक वीडियो भी वायरल होने का दावा किया जा रहा है कि इसमें वो चर्चित कथा वाचक के साथ नजर आ रही हैं और इसके साथ कैप्शन लिखा हुआ है कि एक्ट्रेस ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है।

वापस हिंदू धर्म अपनाने पर क्या बोलीं रागिनी खन्ना?

वीडियो शेयर करने के साथ ही रागिनी खन्ना ने पोस्ट में लिखा कि वो अपने पिछले वीडियो और धर्म परिवर्तन के लिए माफी मांगती हैं। उन्होंने धर्म बदलकर ईसाई धर्म को अपना लिया था लेकिन अब वो अपनी जड़ों की ओर लौट रही हैं। अब वो कट्टर हिंदू सनातनी बनने की ओर बढ़ चुकी हैं। हालांकि, इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग आशंका जता रहे हैं कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। वहीं, फैंस एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए भी नजर आए।

Advertisement

रागिनी खन्ना ने दी सफाई

हालांकि, धर्म परिवर्तन को लेकर चर रही अफवाहों पर रागिनी खन्ना ने रिएक्शन भी दिया। उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। वो पिछले 10-15 सालों से हर रविवार को चर्च जाती हैं। उनका मानना है कि चर्च जाने का ये मतलब नहीं है कि उन्होंने धर्म बदल लिया है। वो इसके बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। उनके लिए इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और वही हमेशा रहेगा।

FAQ’s

रागिनी खन्ना टीवी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी हैं। वो आरती सिंह का कजिन हैं।

रागनी खन्ना टीवी एक्ट्रेस, होस्ट और मॉडल हैं। उन्हें 'ससुराल गेंदा फूल' के लिए जाना जाता है।

धर्म परिवर्तन की पोस्ट को बताया 'फर्जी'

इतना ही नहीं, धर्म परिवर्तन की वायरल हो रही पोस्ट को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वो आज कुछ भी हैं फैंस की वजह से हैं। ऐसे में पिछले कुछ महीनों से वो फैंस की पोस्ट को री-पोस्ट कर रही हैं और इसे शेयर कर आभार व्यक्त करती हैं। लेकिन, उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वो इसमें इस तरह से फंस जाएंगी और ये एक मुद्दा बन जाएगा। उनका पहचान पर सवाल उठने लगेंगे। ईसाई धर्म वाली पोस्ट की सच्चाई को लेकर रागिनी ने बताया कि एक फैन के कोलैबोरेशन को गलती से एक्सेप्ट कर लिया था। एक फैन ने फर्जी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वो ईसाई धर्म को अपनाते हुए नजर आ रही थीं। इसे उन्होंने फर्जी पोस्ट बताया है।

शादी पर फोकस कर रही हैं रागिनी खन्ना

इसके अलावा रागिनी खन्ना ने बताया कि वो इन दिनों सिर्फ और सिर्फ अपनी शादी पर फोकस कर रही हैं। वो सही पार्टनर की तलाश कर रही हैं। बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के टीवी सीरियल्स की बात की जाए तो वो 'ससुराल गेंदा फूल', 'देख इंडिया देख', 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' और 'भास्कर भारती' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो