scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

TV Adda: शादी में 2 बार धोखा खा चुकीं चाहत खन्ना, कभी पति बनाता था जबरदस्ती संबंध, अब तीसरी बार दुल्हन बनेंगी एक्ट्रेस?

Chahatt khanna: टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो तीसरी शादी कर सकती हैं। चर्चा ये भी है कि वो इन दिनों एक्टर रोहन गंडोत्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 14, 2024 17:40 IST
tv adda  शादी में 2 बार धोखा खा चुकीं चाहत खन्ना  कभी पति बनाता था जबरदस्ती संबंध  अब तीसरी बार दुल्हन बनेंगी एक्ट्रेस
चाहत खन्ना। (Photo- Chahatt khanna/Insta)
Advertisement

टीवी की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस चाहत खन्ना एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों एक्ट्रेस को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो तीसरी बार शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर रोहन गंडोत्रा के साथ वो लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। रोहन, एक्ट्रेस से उम्र में चार छोटे भी हैं। ऐसे में अब खबरों में कहा जा रहा है कि चाहत तीसरी शादी रोहन के साथ जल्द ही कर सकती हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाहत और रोहन अपने रिश्ते को छिपाकर रखे हुए हैं। एक्ट्रेस की दोनों बेटियों के साथ रोहन की अच्छी बॉन्डिंग भी बताया जाता है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि चाहत रोहन के साथ अपने रिश्ते को आगे ले जाने को तैयार हैं। शादी को लेकर खूब खबरें हैं। ऐसे में कुछ भी कहने से पहले रोहन और चाहत के ऑफिशियल बयान का इंतजार करना होगा।

Advertisement

शादी में दो बार धोखा खा चुकी हैं चाहत खन्ना

आपको बता दें कि चाहत खन्ना पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। वो दो बार शादी कर चुकी हैं और दोनों बार ही उन्हें धोखा मिला था। टीवी एक्ट्रेस ने साल 2006 में भरत नरसिंघानी के साथ शादी की थी। उस समय वो महज 20 साल की थीं। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका और साल 2007 में उनका तलाक हो गया था।

पहली शादी में फेल होने के बाद चाहत खन्ना ने दूसरी शादी साल 2013 में फरहान मिर्जा से रचाई। लेकिन, उनके साथ भी चाहत का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। इस रिश्ते में एक्ट्रेस ने काफी दुख झेले। तलाक के बाद उन्होंने पति की करतूतों का खुलासा किया था। 2018 में तलाक के बाद चाहत ने खुलासा किया था कि फरहान उनका शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करते थे। वो शक करते थे कि को-एक्टर संग उनके अफेयर हैं। चाहत ने माना था कि फरहान को छोड़ने का फैसला सही था।

Advertisement

जबरदस्ती संबंध बनाते थे फरहान

इतना ही नहीं चाहत ने बताया था कि फरहान उनके साथ जबरदस्ती संबंध भी बनाते थे। उन्हें तबीयत ठीक होने और ना होने से कोई मतलब नहीं होता था। एक्ट्रेस ने बताया था कि भले ही उनकी जान ही क्यों ना चली जाए इससे फरहान को कोई फर्क नहीं पड़ता था। चाहत ने उस समय कहा था कि उन्हें ये सब उनकी बेटियों के लिए सहना पड़ता था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो