scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bharti Singh Birthday: कभी खाने के भी नहीं थे पैसे, लोग उड़ाते थे मजाक, आज करोड़ों की मालकिन हैं भारती सिंह

Bharti Singh Birthday: भारती सिंह आज 40 साल की हो गई हैं, उन्होंने अपना करियर 2008 में शुरू किया था और आज वह कॉमेडी के साथ-साथ टीवी रिएलिटी शोज होस्ट करती हैं। भारती ने इन सालों में करोड़ों की संपत्ति बना ली है।
Written by: Gunjan Sharma | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: July 03, 2024 08:23 IST
bharti singh birthday  कभी खाने के भी नहीं थे पैसे  लोग उड़ाते थे मजाक  आज करोड़ों की मालकिन हैं भारती सिंह
भारती सिंह नेट वर्थ
Advertisement

Bharti Singh Birthday: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं और उनके फैंस उनको बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। शायद ही कोई होगा जिसे भारती पसंद न हो। भारती एक अच्छी कॉमेडियन के साथ-साथ अच्छी इंसान भी हैं और ऐसा तभी होता है जब उसने हर तरह का समय देखा हो। हम बात कर रहे हैं स्ट्रगल की और गरीबी की। भले ही भारती आज एक लैविश लाइफ जीती हैं, महंगी गाड़ियों में घूमती हैं, मगर एक वक्त वो भी था जब उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे।

Advertisement

भारती ने अपनी कड़ी मेहनत से आज ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बचपन से ही गरीबी का दर्द झेला है और इसके बारे में खुद उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है। भारती की किस्मत का सितारा तब चमका जब साल 2008 में उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में भाग लिया। भले ही तब लोग भारती के वजन का मजाक बनाते थे, लेकिन उनके काम को खूब पसंद करते थे। वहीं से उनकी कामयाबी का सफर शुरू हुआ और आज वह कॉमेडी के साथ-साथ कई रिएलिटी शोज होस्ट करती हैं। इस वक्त भी वह 'लाफ्टर शेफ' होस्ट कर रही हैं।

Advertisement

बचपन में सिर से उठ गया था पिता का साया

भारती महज 2 साल की थी जब उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने मेहनत की और अपने बच्चों को बड़ा किया। भारती ने बताया कि उनकी मां पढ़ी-लिखी नहीं थी इसलिए उन्हें कोई अच्छी नौकरी नहीं मिल सकती थी। वह लोगों के घर में झाड़ू-पोछा करके उन्हें पालती थी। अपनी मां को ऐसा करते देख भारती ने ठान ली थी कि उन्हें कुछ बड़ा करना है और जब वह बड़ी हुईं तो मुंबई आ गईं। भारती ने सालों मेहनत की और आज वह करोड़ों की मालकिन हैं।

भारती के पास है करोड़ों का घर

भारती सिंह इस वक्त मुंबई में अपने घर में रहती हैं, जिसकी कीमत 5 से 6 करोड़ है। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का अपना पॉडकास्ट चैनल भी है, जिसमें वह नामी लोगों के इंटरव्यू लेती हैं। उनका अपना एक ऑफिस भी है, जहां से वह अपना पॉडकास्ट चलाती हैं। कार की बात करें तो भारती के पास एक ऑडी, एक मर्सिडीज और बेन्ज जीएल है। मीडिया में उनकी नेटवर्थ को लेकर अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग 25 करोड़ है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो