scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

TV Adda: 25 दिन बाद घर लौट आए TMKOC फेम गुरुचरण सिंह, बताया कहां हो गए थे गायब

TMKOC फेम गुरुचरण सिंह जो पिछले 25 दिन से लापता थे वो आखिरकार घर लौट आए हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: May 18, 2024 09:08 IST
tv adda  25 दिन बाद घर लौट आए tmkoc फेम गुरुचरण सिंह  बताया कहां हो गए थे गायब
गुरुचरण सिंह (Photo- Express File Photo)
Advertisement

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह 25 दिन के बाद घर लौट आए हैं और उन्होंने अपने लापता होने के पीछे की पूरी कहानी भी बताई है। उन्होंने बताया कि वो धर्म के रास्ते पर निकल पड़े थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और आखिरकार एक्टर सही सलामत घर लौट आए हैं। गुरुचरण ने बताया है कि वह दुनिया की मोह माया को त्याग कर धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े थे।

Advertisement

गुरुद्वारों में बिताए कई दिन

गुरुचरण के लौटने पर पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सांसारिक जीवन त्याग कर वह घर से दूर चले गए थे। इन 25 दिनों में गुरुचरण ने पहले कुछ दिन अमृतसर में बिताए और फिर वह लुधियाना चले गए। गुरुचरण के मुताबिक वह कई शहरों के गुरुद्वारों में रहे, लेकिन जब उन्हें लगा कि अब घर लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए।

Advertisement

ANI ने अपने X अकाउंट पर गुरुचरण के लौट आने की जानकारी दी है। जिसमें लिखा है, "तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंहर 17 मई को घर लौट आए हैं। वह 22 अप्रैल को लापता हुए थे। पुलिस ने कोर्ट में उनका बयान दर्ज कर लिया है। गुरुचरण ने कहा है कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर घर से दूर गए थे।"

आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता थे, लेकिन जब वह घर नहीं लौटे तो 26 अप्रैल को ये खबर आग की तरह फैल गई। गुरुचरण सिंह दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे और आखिरी बार उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था। लेकिन इसके बाद किसी को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उनके पिता ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

गुरुचरण सिंह के लापता होने के इस मामले में चौंकाने वाली बातें भी सामने आईं। पुलिस की जांच में पता चला था कि वह 10 बैंक अकाउंट और कई जीमेल अकाउंट चलाते हैं। लापता होने के बाद उन्होंने अपने अकाउंट से कुछ रुपये भी निकाले थे। ये कयास लगाए जा रहे थे कि गुरुचरण सिंह अपनी मर्जी से गए हैं। वहीं उनके कुछ दोस्तों ने ये भी बताया था कि उनका झुकाव धर्म की तरफ होने लगा था। आखिरकार वही हुआ वह अपनी मर्जी से धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो