होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

किडनैपिंग का शक, कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन, 'सोढ़ी' की गुमशुदगी केस में कई खुलासे

TMKOC Actor Gurcharan Singh: टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी चार दिन से लापता हैं। अब इस केस में कई खुलासे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 27, 2024 08:54 IST
'तारक मेहता...' के सोढ़ी की गुमशुदगी के केस में बड़ा खुलासा (Photo- Jansatta file Photo)
Advertisement

टीवी की पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी की गुमशुदगी की खबर ने हाहाकार मचा दिया। 22 अप्रैल से ही वो लापता हैं। एक्टर दिल्ली पिता के घर गए थे। वहां से वो मुंबई के लिए निकले तो सही लेकिन अब तक पहुंच नहीं पाए। फोन भी बंद जा रहा है, जिसके बाद पिता ने पुलिस में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। अब पुलिस की ओर से इस केस में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। IPC की धारा 365 के तरत एफआईआर भी दर्ज हुई है। केस में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसके बाद इसे किडनैपिंग का मामला बताया जा रहा है।

50 साल के गुरुचरण सिंह पिछले 4 दिनों से लापता हैं। ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही पिता के घर दिल्ली वापस गए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि एक्टर 22 अप्रैल की सुबह दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे। 8.30 बजे उनके दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट थी लेकिन, उन्होंने फ्लाइट नहीं ली और ना ही मुंबई पहुंचे। इसके बाद जब गुरुचरण से कोई संपर्क घर के किसी सदस्य का नहीं हुआ तो पिता ने 25 अप्रैल को दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

कई ट्रांजेक्शन और किडनैपिंग का शक

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, अब इस केस में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें एक्टर को जाते हुए देखा गया। इसके साथ ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी के ट्रांजेक्शन की डिटेल भी निकलवाई गई, जिसमें पता चला कि कई ट्रांजैक्शन भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि काफी अटपटी चीजें पुलिस को मिली हैं, जिसके बाद पुलिस का सीधा शक किडनैपिंग पर जा रहा है। हालांकि, अभी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कुछ कहने से पहले अपडेट्स का इंतजार करना होगा।

Advertisement

पिता ने जताई चिंता

'सोढ़ी' के पिता हरगीत सिंह ने बेटे को लेकर चिंता जताई है। वहीं, पुलिस की ओर से एक्टर के पिता को आश्वासन भी दिया गया है कि वो गुरुचरण को ढूंढ लेंगे। हरगीत सिंह ने उम्मीद जताई कि उनके बेटे एकदम ठीक होंगे। उन्होंने कामना भी की कि उनके बेटे इस समय जहां कहीं भी होंगे ईश्वर उनकी खैर करे। उन्होंने कानून पर भरोसा जताया।

'तारक मेहता…' से मिली थी पहचान, छोड़ दिया शो

आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह को पॉपुलैरिटी टीवी सीरियल 'तारक मेहता…' से मिली थी। इसमें उन्होंने रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले कर घर-घर में पहचान बनाई थी। बाद में उन्होंने शो को छोड़ दिया था। शो के कलाकारों ने मेकर्स पर बकाया राशि ना देने का आरोप लगाया था, जिसमें से एक गुरुचरण भी थे, जिन्हें पैसे नहीं मिले थे। जेनिफर मिस्त्री के आवाज उठाने के बाद 'सोढ़ी' को भी पैसे मिल गए थे।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsTaarak Mehta Ka Ooltah ChashmahTMKOC
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।