scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बकरीद पर शाकाहारियों पर तंज कसने के बाद स्वरा भास्कर ने अब जैनियों पर साधा निशाना, बोलीं- बचाते हो तो जिम्मेदारी भी लो…

स्वरा भास्कर ने बकरीद पर बकरों को बचाने वालों पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बचाया है तो आगे की जिम्मेदारी भी लो। इस ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 11:31 IST
बकरीद पर शाकाहारियों पर तंज कसने के बाद स्वरा भास्कर ने अब जैनियों पर साधा निशाना  बोलीं  बचाते हो तो जिम्मेदारी भी लो…
स्वरा भास्कर (फोटो-इंस्टाग्राम)
Advertisement

एक बार फिर स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं, एक बार फिर वह अपने विचार खुलकर सबके सामने रख रही हैं और ट्रोल भी हो रही हैं। बकरीद पर जीव हत्या का विरोध करने वाले शाकाहारियों पर निशाना साधा था और उसके बाद उन्होंने बकरों को बलि होने से बचाने वालो पर भी कटाक्ष किया। स्वरा का कहना है कि अगर उन्हें बचाते हो तो आगे की जिम्मेदारी भी लो।

Advertisement

स्वरा ने ट्विटर पर उन लोगों पर निशाना जिन्होंने दिल्ली में मुसलमानों की पोशाक पहनकर बकरों की जान बचाई थी। बता दें कि जैनियों के एक समूह ने बकरीद पर बकरों को खरीदा था और उनकी बलि चढ़ने से बचाया था। अब स्वरा भास्कर ने उन लोगों से पूछा है कि उन बकरों का क्या किया गया है।

Advertisement

ट्विटर पर स्वरा ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि बकरों को बचावकर्ताओं ने अपना लिया होगा और उनके साथ पालतू जानवरों की तरह प्यार से पेश आ रहे होंगे.. बचाव करना है तो आगे की जिम्मेदारी भी लो!" स्वरा की इस पोस्ट के लिए लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

इससे पहले शाकाहारियों पर मारा था टौंट

नलिनी उजागर नाम की फूड व्लॉगर ने ट्विटर पर अपने खाने की प्लेट की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, "मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसुओं, क्रूरता और पाप से फ्री है।" इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा था, "सच कहूं तो…मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिसे पौधे से अलग करने के बाद वो पौधा पूरी तरह खत्म हो जाता है। बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है।"

Advertisement

स्वरा भास्कर कुछ महीनों पहले ही मां बनी हैं और मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वह शादी के बाद से सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रह रही थीं, लेकिन अब वह लौट चुकी हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रख रही हैं। स्वरा ने समाजवादी पार्टी नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी की थी और कुछ महीने बाद ही बेटी को जन्म दिया। ये उनकी बेटी की पहली ईद थी, जिसे उन्होंने धूमधाम से मनाया।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो