scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Stree 2 Teaser: इस बार हॉरर और कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज, राजकुमार-श्रद्धा कपूर के साथ होगी तमन्ना भाटिया भी

Stree 2 Teaser: श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव के साथ-साथ इस बार तमन्ना भाटिया भी इस बार इस फिल्म में चार चांद लगाने वाली हैं। टीजर में उनकी दमदार झलक देखने को मिली है।
Written by: Gunjan Sharma | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | June 25, 2024 16:51 IST
stree 2 teaser  इस बार हॉरर और कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज  राजकुमार श्रद्धा कपूर के साथ होगी तमन्ना भाटिया भी
'स्त्री 2' टीजर
Advertisement

Stree 2 Teaser: मोस्ट अवेटेड 'सत्री 2' का टीजर आ चुका है और फैंस अब बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। टीजर में फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिली है। फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए फैंस को पूरे 6 साल इंतजार करना पड़ा है और ये पार्ट पहले वाले से ज्यादा मजेदार होने वाला है। इस बार भी श्रद्धा कपूर को स्त्री के रोल में दिखाया है लेकिन इस बार फिल्म में एंटरटेनमेंट की डबल डोज मिलने वाली है। टीजर में तमन्ना भाटिया को भी दिखाया गया है।

Advertisement

राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी की जोड़ी इस बार भी कमाल दिखाने वाली है। टीजर में तमन्ना भाटिया की खास प्रेजेंस दिखाई गई है। हरे लहंगे में उनका डांस, ठुमकों के बाद अंत में उनकी हैरान कर देने वाली झलक देखने को मिल रही है। टीजर शेयर करते हुए, निर्माताओं ने 'स्त्री 2' की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। ये फिल्म 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है।

Advertisement

टीजर में हॉरर, कॉमेडी और सुपर नैचुरल चीजों की झलक दिखाई गई है। स्त्री 2 के टीजर में राजकुमार राव को विक्की के रूप में देखा जा सकता है, जिनके डायलॉग और कॉमेडी ने इस फिल्म में जान फूंकी थी। इसके साथ ही श्रद्धा कपूर अपने दमदार किरदार से फिल्म को दिलचस्प बनाने वाली हैं। श्रद्धा की चोटी है, जिसे पहली फिल्म में काट दिया गया था उसका रहस्य इस पार्ट में दिखाया जाएगा।

फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है। 'स्त्री' अब तक की सबसे सफल हॉरर कॉमेडी है जिसके दूसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म 'भेड़िया' (2022) और 'मुंज्या' के अंत में इस फिल्म को लेकर कुछ हिंट दिए गए थे, जिसके बाद दर्शक और भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो