होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'28वें फ्लोर पर थे, जमीन हिलने लगी, चिल्लाने वाला था…', जापान में आए भूकंप में बाल-बाल बचे एस एस राजामौली, बताया एक्सपीरियंस

SS Rajamouli Earthquack Experience In Japan: 21 मार्च को जापान में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके को एस एस राजामौली और उनके बेटे ने भी महसूस किया। दोनों फिल्म 'RRR' की स्क्रीनिंग के लिए पिछले दिनों से जापान में थे। ऐसे में चलिए बताते हैं उन्होंने भूकंप को लेकर क्या एक्सपीरियंस शेयर किया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: March 21, 2024 13:38 IST
राजामौली ने जापान में महसूस किया भूकंप, बेटे ने बताया एक्सपीरियंस। (Photo- SS Rajamouli, Karthikeya/Twitter))
Advertisement

फिल्ममेकर एसएस राजामौली और उनके बेटे एसएस कार्तिकेय पिछले कुछ दिनों से जापान में 'RRR' की स्क्रीनिंग के लिए गए हैं। इसी बीच उन्होंने जापान में भूकंप के झटके महसूस किए, जिसके बाद उनका जो हाल था को वो काफी डरावना रहा है। 21 मार्च को जापान में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान राजामौली और उनके बेटे कार्तिकेय साथ में मौजूद थे। दोनों 28वें फ्लोर पर थे। फिल्ममेकर के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपना एक्सपीरियंस साझा किया है। उन्होंने एक स्मार्टवॉच में भूकंप अलर्ट को दिखाया है।

SS Karthikeya ने X पर एक तस्वीर शेयर की है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा कि जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो काफी खतरनाक था। वो RRR की पूरी टीम के साथ 28वें फ्लोर पर थे। जमीन धीरे-धीरे हिलने लगी थी। उन्हें भूकंप एहसास करने में कुछ पल लगे कि ये भूकंप के झटके हैं। कार्तिकेय डर के मारे चिल्लाने वाले थे। जहां, राजामौली के बेटे की हालत खराब थी वहीं, उनके आस-पास जापानी लोग थे। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। वो इस तरह से रिएक्ट कर रहे थे जैसे बारिश आने वाली हो।

Advertisement

जापान में 513 दिनों से लगातार चल रही RRR

गौरतलब है कि एसएस राजामौली की फिल्म RRR को जापान में रिलीज कर दिया गया है। वो यहां पर 513 दिनों से लगातार चल रही है। जापान के लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। ऐसे में एस एस राजामौली RRR की स्क्रीनिंग में पहुंचे। लोगों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया था और जमकर हो-हल्ला किया था। इसी बीच एक फैन ने तो उन्हें गुड लक के लिए एक हजार ऑरिगेमी क्रेन्स गिफ्ट किए थे।

Advertisement

याद दिला दें कि RRR ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया था। इसने यहां पर 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। कोरोना काल के बाद साउथ की इस मूवी ने नया आयाम रचा था। इसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे सितारों ने लीड रोल प्ले किया था।

Advertisement
Tags :
Entertainment Newsss rajamouli
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement