होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

South Adda: करियर की शुरुआत में ही रातोंरात स्टार बन गए थे विजय देवरकोंडा, बॉलीवुड वालों ने भी कॉपी की थी फिल्म

विजय देवरकोंडा का आज 35 वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर की पहली दो फिल्मों से ही शोहरत हासिल कर ली थी। अब वह आने वाले समय में कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Written by: Gunjan Sharma | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | May 09, 2024 12:34 IST
विजय देवरकोंडा का जन्मदिन (फोटो-इंस्टाग्राम/Vijay Devarkonda)
Advertisement

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा आज अपन 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विजय देवरकोंडा की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी स्माइल पर भी लोग मरते हैं। तेलंगाना के ननगरकुरनूल में जन्में विजय आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुके हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। वह कॉलेज की पढ़ाई करने हैदराबाद गए थे, जहां उन्हें एक्टिंग का शौक चढ़ा और उन्होंने एक थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया और ऐसे उनका फिल्मी सफर भी शुरू हुआ।

देवरकोंडा ने साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्म 'टाइगर' में भी काम किया, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। भले ही बॉलीवुड में उनकी एंट्री निराशाजनक रही हो, लेकिन साउथ में उनका सिक्का चलता है।

Advertisement

साल 2011 में किया था डेब्यू

विजय देवरकोंडा ने साल 2011 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म 'नुविला' से करियर शुरू किया था और इसके बाद बैक टू बैक उन्हें काम मिलना शुरू हो गया। उन्होंने साल 2012 में आई 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' और 'येवाडे सुब्रमण्यम' में भी काम किया। इसके बाद उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।

फिल्म को मिले थे दो नेशनल अवॉर्ड

विजय देवरकोंडा बड़े ब्रेक का इंतजार कर रहे थे तभी उनके हाथ 'पेल्ली चूपुलु' लगी। ये फिल्म साल 2016 में आई थी, इस फिल्म को एक नहीं दो  नेशनल अवॉर्ड मिले थे और इस फिल्म ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। फिल्म को बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायलॉग अवॉर्ड मिला था।

इस फिल्म से छा गए थे विजय देवरकोंडा

फिर साल 2017 में विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अल्लू अर्जुन' आई और इसने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया। विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म में क्रेजी लवर की भूमिका निभाई थी। जब ये फिल्म हिट हुई और देवरकोंडा के करियर की भी सबसे बड़ी हिट बन गई। तो दो साल बाद इसका हिंदी वर्जन भी बना। जिसका नाम था 'कबीर सिंह' और इस फिल्म में शाहिद कपूर ने क्रेजी लवर का किरदार निभाया। केवल विजय देवरकोंडा ही नहीं इस फिल्म के हिंदी रीमेक ने इसे शाहिद के करियर की भी बड़ी हिट बना डाला।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsVijay Deverakonda
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।