होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

South Adda: 'उस काम के लिए बाहर मिलोगी?', जब साउथ की फेमस एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच से हुआ सामना

साउथ की फेमस एक्ट्रेस वरालक्ष्मी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही बॉयफ्रेंड संग फेरे लेने वाली हैं। वेडिंग फंक्शन के लिए उन्होंने पीएम मोदी को भी इनवाइट किया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 29, 2024 14:01 IST
शादी के बंधन में बंधने वाली हैं साउथ एक्ट्रेस वरालक्ष्मी। (Photos- Varalaxmi/Insta)
Advertisement

साउथ हो या फिर बॉलीवुड कास्टिंग काउच हर इंडस्ट्री का चर्चित मुद्दा रहा है। अक्सर न्यू कमर्स को इसका सामना करना पड़ता है। आउट साइडर ही क्या इससे तो स्टार किड्स भी नहीं बच पाए हैं। एक बार साउथ की फेमस अभिनेत्री वरालक्ष्मी सरथकुमार ने खुद से जुड़ा किस्सा बताया था। उनसे काम के बदले फेवर मांगा था। जबकि वो फेमस निर्माता, डायरेक्टर और एक्टर आर सरथकुमार की बेटी हैं। चलिए बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या खुलासा किया था।

दरअसल, वरालक्ष्मी सरथकुमार इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वो बॉयफ्रेंड निकोलोई सचदेव के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 'हनु मान' एक्ट्रेस और निकोलोई एक-दूसरे को 14 सालों से जानते हैं। एक्ट्रेस इन दिनों शादी की तैयारी में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अल्लू अर्जुन को फंक्शन अटेंड करने के लिए इनवाइट किया है। इसके बाद अब अभिनेत्री होने वाले पति के साथ पीएम मोदी को आमंत्रित करने के लिए पहुंचीं। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन सबके बीच वरालक्ष्मी की एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है, जब उन्होंने कास्टिंग काउच का खुलासा किया था।

Advertisement

'दूसरे काम के लिए मिलना है…'

वरालक्ष्मी ने कास्टिंग काउच को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वो एक टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग हेड के साथ मीटिंग में थीं। मीटिंग आधे घंटे तक चली थी। इस मीटिंग के बाद शख्स ने उनसे कहा था कि 'क्या हम कहीं बाहर मिल सकते हैं?' इस पर एक्ट्रेस ने उससे पूछा था कि काम के सिलसिले में? तो उसने मना कर दिया था और कहा था कि दूसरे काम के लिए मिलना है।

Advertisement

एक्ट्रेस ने बढ़ाया महिलाओं का हौंसला

साउथ एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा था कि वरालक्ष्मी ने गुस्सा दिखाते हुए उसे बाहर निकल जाने को कहा था। इस पर उसके आखिरी शब्द 'So That's All?' हालांकि, इस दौरान अभिनेत्री ने किसी का नाम नहीं लिया था। उनसे जुड़ा ये मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। इतना ही नहीं वरालक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में अन्य महिलाओं को 'नो' कहने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने हौंसला बढ़ाते हुए कहगा था कि औरतों को ऐसे भेड़ियों को बेनकाब करने के लिए आगे आना होगा। वरालक्ष्मी ने कहा था कि स्टार किड होने के बाद भी उन्हें ये सब फेस करना पड़ा था। उन्हें बहुत सारे लोगों ने बैन कर दिया था। लेकिन वो झुकी नहीं।

14 साल से इनके साथ हैं वरालक्ष्मी

आपको बता दें कि वरालक्ष्मी फेमस स्टार आर सरथकुमार की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में करीब 25 फिल्मों में काम किया है। वो तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में दिखाई देती हैं, उन्होंने तमिल फिल्म पोडा पोडी (2012) से अपनी शुरुआत की थी। अब जल्द ही एक्ट्रेस मंगेतर संग शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल 1 मार्च को मुंबई में ही सगाई की थी। उनकी फोटोज भी सामने आई थी, जिसमें उन्हें एक फ्रेम में फैमिली के साथ पोज देते हुए देखा गया था।

बहरहाल, अगर वरालक्ष्मी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' में देखा गया था। वहीं, अब उनकी आने वाली फिल्मों में धनुष की 'रायन' है।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsSouth Adda
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement