होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

South Adda: सलमान और अक्षय ही नहीं, रजनीकांत से भी ज्यादा फीस लेते हैं थलापति विजय, 600 करोड़ है साउथ एक्टर की नेटवर्थ

Thalapathy Vijay Birthday: साउथ एक्टर थलापति विजय 50 साल के हो गए हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी नेटवर्थ और कमाई के बारे में बता रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 22, 2024 13:21 IST
50 साल के हुए थलापति विजय। (File Photo)
Advertisement

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 18 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाले थलापति विजय आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आपको उनकी नेटवर्थ और कमाई के बारे में बताते हैं। विजय रियल में काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। उन्होंने ना केवल एक्टिंग बल्कि नेक कामों के लिए जाना जाता है। विजय ने अपने लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन, आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

थलापति विजय को इंडस्ट्री में 31 साल पूरे हो चुके हैं। उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। साउथ स्टार ने 18 साल की उम्र में फिल्म 'नालैया थीरपु' (1992) से बतौर लीड एक्टर करियर की शुरुआत की थी। इसे उनके पिता ने ही बनाई थी। इसके बाद से ही वो एक सुपरस्टार बन गए। थलापति विजय की फैन फॉलोइंग ना केवल साउथ बल्कि नॉर्थ में भी है। फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं।

Advertisement

ले चुके रजनीकांत से भी ज्यादा फीस

फिल्म 'वेट्री' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाले थलापति विजय ने कई सफल फिल्मों में काम किया है। इसमें 'पोक्किरी', 'सरकार', और 'घिल्ली' जैसी कई सफल फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि एक्टर ना केवल अक्षय कुमार और सलमान खान बल्कि तेलुगु के सुपरस्टार रजनीकांत से भी ज्यादा फीस चार्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म 'थलापति 65' के लिए 100 करोड़ फीस ली थी। फीस के मामले के बाद एक्टर ने रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया था जबकि उस समय थलाइवा ने 'दरबार' के लिए 90 करोड़ फीस ली थी। हालांकि, बाद में रजनीकांत ने 'जेलर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया और मोटी रकम चार्ज की थी।

Advertisement

कितनी है थलापति विजय की नेटवर्थ?

थलापति विजय का कद आज इंडस्ट्री में काफी बड़ा हो गया है। कद बढ़ने के साथ-साथ फिल्मों के लिए उनकी मांग भी बढ़ गई है। आज वो फिल्मों से जबरदस्त पैसा कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक फिल्म से आज 100 करोड़ से ज्यादा पैसे कमाते हैं। वहीं, उनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो टीआईओ के एक आर्टिकल की मानें तो उनकी नेटवर्थ 600 करोड़ रुपए तक है। वो आज इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं।

180 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक!

वहीं, अगर थलापति विजय की संपत्ति की बात की जाए तो उनके पास कई जगहों पर प्रॉपर्टी है। एक्टर चेन्नई के नीलांकरई में कैसुरीना ड्राइव स्ट्रीट पर समंदर के किनारे एक आलीशान घर में रहते हैं। इसकी कीमत को लेकर बताया जाता है कि ये 80 करोड़ के आस-पास है। इसके अलावा उनके पास तिरुवल्लुर, तिरुपोरूर, तिरुमझिसाई और वंडालूर में भी कई संपत्तियां हैं। जिनकी कुल कीमत 100 करोड़ बताई जाती है। ऐसे में उनके पास कुल संपत्ति 180 करोड़ रुपए की है।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsThalapathy Vijay
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement