होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

South Adda: रेणुका स्वामी मर्डर केस में खुलासा, दर्शन ने इल्जाम अपने सिर लेने के लिए 3 लोगों को दिए थे 5-5 लाख रुपए!

रेणुका स्वामी मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कन्नड़ एक्टर ने जुर्म को अपने सिर लेने के लिए तीन लोगों को 5-5 लाख रुपए देने वाले थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि वो इसकी जांच गहनता के साथ करेगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 13, 2024 17:50 IST
रेणुका स्वामी मर्डर केस (Photo- Darshan/insta)
Advertisement

रेणुका स्वामी मर्डर केस इन दिनों काफी चर्चा में हैं। शख्स की हत्या करवाकर उसकी लाश को नाले में फिकवा दिया गया था। इस केस में अभी तक कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीप को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वो शख्स दर्शन की गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को गंदे मैसेज भेज रहा था, जिसके बाद एक्टर ने उसकी हत्या करवाकर नाले में फिकवा दिया। माना जा रहा है कि ये साउथ इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हत्याकांड है। ऐसे में अब इस केस में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्टर इस अपराध को अपने सिर लेने के लिए तीन लोगों को 5-5 लाख रुपए देने वाले थे।

33 साल के रेणुका स्वामी का शव बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज के पास एक नाले में मिला था। शख्स की लाश को एक फूड डिलीवरी ब्वॉय ने देखा था। उसने बताया कि लाश को कु्त्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। इसे देख उसने पुलिस को फोन किया था। दावा किया जा रहा है कि रेणुका ने दर्शन की कथित गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। ऐसे में अब पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इसमें कितनी सच्चाई है।

Advertisement

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि दर्शन ने चित्रदुर्ग में अपने फैन क्लब संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु को रेणुका स्वामी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा था। वहीं, पीड़ित की पत्नी ने ये आरोप लगाया है कि रघु ही उसे उनके घर के पास से उठाकर ले गया था। पुलिस से अपनी शिकायत में कहा कि हत्या से पहले रेणुका पर क्रूर हमला हुआ था। उसे रस्सियों से बांधा गया था। फिर उसे एक लकड़ी से बुरी तरह से पीटा था। इस मामले में दर्शन और पवित्रा गौड़ा सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

इसके साथ ही बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद की ओर से कहा जा रहा है कि वो कानून के मुताबिक मामले की जांच कर रहे हैं और सच्चाई को सबके सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, राज्य के गृहमंत्री परमेश्वर ने पुलिस को दर्शन और अन्य आरोपियों को खिलाफ कानून के अनुसार कर्रवाई करने की पूरी छूट दी है।

दर्शन की फिल्मों पर लटकी तलवार

इतना ही नहीं इस घटना के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। मांग की जा रही है कि दर्शन की फिल्मों की रिलीज पर रोक लगाया जाए। दर्शन साउथ में 'चैलेंजिंग स्टार' और 'बॉक्स ऑफिस के सुल्तान' कहे जाते हैं। उन्होंने 'करिया' (2003), 'नम्मा प्रीतिय्या रामू' (2003), 'तारक' (2017), 'यजमान' (2019) और 'कुरुक्षेत्र' (2019) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsSouth Adda
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement