scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

South Adda: '…दिल नहीं तोड़ना चाहता', शादी की खबरों पर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, टॉप एक्ट्रेसेस संग रहा अफेयर, एक की तो रुकवा दी थी वेडिंग!

Prabhas On Wedding Rumours: प्रभास की शादी की खबरें अक्सर मीडिया में रहती हैं। फैंस भी ये जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि एक्टर कब दूल्हा बनने वाले हैं। ऐसे में हाल ही में एक बार से उनकी शादी को लेकर चर्चा शुरू हुई थी, जिसमें पर उन्होंने रिएक्शन दिया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 26, 2024 10:15 IST
south adda   …दिल नहीं तोड़ना चाहता   शादी की खबरों पर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी  टॉप एक्ट्रेसेस संग रहा अफेयर  एक की तो रुकवा दी थी वेडिंग
शादी की खबरों पर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी (Photo- File Photo)
Advertisement

साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) इन दिनों फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। फैंस को भी उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। प्रभास अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके लव अफेयर के चर्चे भी खूब रहते हैं। ऐसे में बीते दिन ही एक्टर की शादी को अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब इस पर एक्टर की ओर से रिएक्शन भी दिया गया है।

प्रभास ने सोशल मीडिया पर शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो जल्द ही शादी के बंधन में नहीं बंधने वाले हैं। इसकी वजह को लेकर उन्होंने कहा कि वो अपनी फीमेल फैंस की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं। अभी वो फिलहाल अपनी फिल्मों और काम पर फोकस कर रहे हैं।

Advertisement

इनसे रहे खूब अफेयर के चर्चे

प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के अफेयर के चर्चे किसी से छुपे नहीं हैं। 'बाहुबली' के दौरान दोनों को लेकर खूब अफेयर की खबरें रही हैं। लेकिन, इस बीच अनुष्का संग प्रभास ने अपने रिश्ते को केवल दोस्ती का नाम दिया था। बात इतनी ही नहीं हैं। वो अनुष्का की शादी तक रुकवा चुके हैं लेकिन इसकी वजह उनका पर्सनल रिलेशन नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल, प्रभास उन दिनों 'बाहुबली' की शूटिंग कर रहे थे और इसी बीच एक्ट्रेस शादी का प्लान कर रही थीं, लेकिन एक्टर इस फिल्म को अपना 100 प्रतिशत देना चाहते थे। इसकी वजह से उन्होंने उनकी शादी तक रुकवा दी थी और तब से लेकर आज तक अनुष्का शेट्टी भी सिंगल हैं।

इतना ही नहीं, प्रभास का नाम एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ भी जुड़ चुका है। आपको याद हो कि फिल्म 'आदिपुरुष' के दौरान दोनों के अफेयर और शादी की खबरें खूब रही थीं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने प्रभास के साथ शादी की इच्छा जताई थी, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया था। बाद में एक्टर ने इस पर सफाई दी थी कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं हैं।

Advertisement

इस दिन रिलीज होगी 'कल्कि 2898 एडी'

बहरहाल, अगर प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज की बात की जाए तो इसमें वो अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। ये फिल्म हिंदू माइथोलॉजी पर आधारित है। इसकी रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ चुकी है। ऐसे में अब फिलहाल अब इसकी रिलीज डेट 27 जून तय की गई है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो