scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

South Adda: थलापति विजय और प्रभास नहीं, बल्कि ये एक्टर हैं साउथ के सबसे महंगे स्टार, रिटायरमेंट की उम्र में चार्ज कर रहे 280 करोड़

South Indian Highest Paid Actor: जहां बढ़ती उम्र के साथ एक्टर्स रिटायरमेंट ले लेते हैं वहीं साउथ सिनेमा के एक ऐसे एक्टर हैं, जो रिटायरमेंट की उम्र में एशिया के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में...
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | April 25, 2024 12:24 IST
south adda  थलापति विजय और प्रभास नहीं  बल्कि ये एक्टर हैं साउथ के सबसे महंगे स्टार  रिटायरमेंट की उम्र में चार्ज कर रहे 280 करोड़
फीस के मामले में बॉलीवुड को टक्कर देता है साउथ का ये सुपरस्टार। (Photo- IMDB)
Advertisement

बढ़ती उम्र के साथ जहां बड़े-बड़े एक्टर्स रिटायर हो जाते हैं या फिर सपोर्टिंग रोल्स करते हैं। वहीं, इस उम्र में साउथ के एक स्टार ना केवल इंडस्ट्री में बल्कि एशिया में राज कर रहे हैं और सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं। जब भी महंगे एक्टर्स की बात आती है तो इसमें शाहरुख-सलमान खान जैसे एक्टर्स के नाम की चर्चा होती है। इसके साथ ही साउथ में थलापति विजय और प्रभास का नाम सामने आता है। लेकिन, इस एक्टर के नाम के आगे ये दो स्टार्स भी नहीं टिकते हैं। उनका फिल्मी करियर काफी लंबा है। उन्होंने ना केवल साउथ में बल्कि हिंदी समेत अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि थलाइवा रजनीकांत हैं। वो सबसे महंगे स्टार बन गए हैं।

Advertisement

रजनीकांत की उम्र 73 साल है और इस उम्र में लगभग एक्टर्स रिटायरमेंट का प्लान सोचते हैं लेकिन यहां तो रजनीकांत इंडस्ट्री में राज करते हैं। लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। अब वो सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। दरअसल, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत को लेकर कहा जा रहा है कि वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए मोटी फीस ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपकमिंग फिल्म के लिए 280 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर वो इतनी फीस लेते हैं तो देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे महंगे स्टार बन जाएंगे।

Advertisement

विजय सेतुपति और शाहरुख खान भी आ सकते हैं नजर

आपको बता दें कि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में निर्माता लोकेश कनगराज ने रजनीकांत के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था, जिसका टाइटल 'कुली' है। इसका टीजर भी सामने आ चुका है, जो कि एक्शन से भरपूर है। उनकी नई फिल्म के ऐलान के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, रणवीर सिंह और पार्वती थिरुवोथु लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि कथित तौर पर विजय सेतुपति से भी इस में काम करने को लेकर बात चल रही है। खबर ये भी है कि इसमें शाहरुख खान कैमियो कर सकते हैं।

वेट्टैयान' में काम कर रहे रजनीकांत

बहरहाल, अगर इसके अलावा रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म 'वेट्टैयान' में काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन टीजे ग्नानवेल कर रहे हैं। इसमें उनके साथ एक्टर अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, किशोर और रोहिणी जैसे बेहद दमदार स्टार्स हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि इसे इसी साल रिलीज किया जा सकता है हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो