होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

South Adda: साउथ के फेमस एक्टर को लेकर गरमाई सियासत, ऑनलाइन उत्पीड़न का हुए शिकार, दो साल पुराना है मामला

Mammootty Facing Online Harassment: साउथ एक्टर ममूटी दो साल पुरानी फिल्म को लेकर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को लेकर विवाद छिड़ गया है। इस मामले पर अब सियासत भी गरमा उठी है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 16, 2024 12:16 IST
साउथ के फेमस एक्टर को लेकर गरमाई सियासत (Photos- Mammootty/Insta)
Advertisement

साउथ एक्टर ममूटी (Mammootty) 72 साल की उम्र में भी छोटे एक्टर्स से कम नहीं हैं। अब भी जब वो स्क्रीन्स पर आते हैं तो बवाल ही मचा जाते हैं। ऐसे में अब वो अपनी एक पुरानी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह से सियासत तक गरमा उठी है। एक्टर के बचाव में कई राजनेता तक सामने आए हैं। उन्हें केरल राज्य का गौरव बताया है। ममूटी के खिलाफ चल रही पोस्ट को खारिज करते हुए राज्य के मंत्री वी शिवनकुट्टी, के राजन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई लोगों ने एक्टर का साथ दिया है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर मामला उपजा कहां से…

दरअसल, साउथ एक्टर ममूटी के खिलाफ विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर करके दावा किया गया कि साल 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पुझु' को ब्राह्मण विरोधी थी। अब इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मलयालम के सुपरस्टार की खूब आलोचना होने लगी। लोग एक्टर को उनके बचपन का नाम मुहम्मद कुट्टी याद दिलाने लगे।

Advertisement

क्या है ममूटी की फिल्म में?

अगर ममूटी की फिल्म 'पुझु' की बात की जाए तो इसका डायरेक्शन रथीना पीटी ने किया था। ये एक साइजकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म थी। निर्देशक के पति की ओर से हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दावा किया गया कि फिल्म एक विशेष समुदाय के खिलाफ थी और इसे करने को लेकर ममूटी की आलोचना भी की थी। इसके बाद विवाद ने जोर पकड़ा। इसमें ममूटी ने एक उच्च जाति ब्राह्मण का किरदार निभाया था, जिसकी बहन निचली जाति में शादी कर लेती है। अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया और एक्टर ऑनलाइन हैरेसमेंट का शिकार हो गए हैं।

Advertisement

एक्टर को लेकर सियासत गर्म

अब ममूटी की फिल्म को लेकर बढ़े विवाद पर सियासत गर्म हो गई है। एक्टर ने मामले पर कोई रिएक्शन तो नहीं दिया लेकिन, राजनेताओं ने उन्हें सपोर्ट जरूर किया है। वरिष्ठ सीपीआई (एम) नेता और सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी और इसमें कहा कि ममूटी मलयालम का गौरव हैं। वहीं, सीपीआई नेता और राजस्व मंत्री के राजन ने भी ममूटी को केरल और मलयाली का गौरव बताया। बढ़ती सियासत को देख महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी ममूटी का समर्थन किया।

आपको बता दें कि ममूटी को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साउथ में उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsSouth Adda
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement