scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

South Adda: 'उनके सामने घुटने टेकता था…', जब दिलीप कुमार से पहली बार मिले थे कमल हासन, पहली बार मिलाया हाथ तो निकल गए थे आंसू

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार का कौन फैन नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं यहां तक कि लड़कियां तो उन पर फिदा थीं। लोग तो लोग इंडस्ट्री के स्टार एक्टर तक उनको बहुत चाहते थे। इसी में से एक कमल हासन भी रहे हैं। उन्होंने उनके आगे घुटने टेके हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 30, 2024 12:54 IST
south adda   उनके सामने घुटने टेकता था…   जब दिलीप कुमार से पहली बार मिले थे कमल हासन  पहली बार मिलाया हाथ तो निकल गए थे आंसू
दिलीप कुमार और कमल हासन का किस्सा। (Photo- Jansatta)
Advertisement

60-70 के दशक के पॉपुलर एक्टर दिलीप कुमार आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, अपने जमाने में वो इंडस्ट्री में राज किया करते थे। उनके साथ काम करने के लिए मेकर्स की लाइन लगी रहती थी। वो आम लोगों के चहेते तो थे ही साथ ही बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स के भी चहेते रहे हैं। उनकी एक झलक का सभी बेसब्री से इंतजार किया करते थे। ऐसे में अब कमल हासन और उनसे जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जब एक्टर ने पहली बार दिलीप कुमार का हाथ पकड़ा था तो उनके आंसू निकल आए थे।

दरअसल, कमल हासन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में करियर की शुरुआत की थी। वो 64 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आज भी वो फिल्मों में काम करते हैं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में उन्हें देखा गया। इसके साथ ही अब उनकी बहुचर्चित फिल्म 'इंडियन 2' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच एक्टर ने दिलीप कुमार से पहली मुलाकात का किस्सा बताया है। जब वो उनसे पहली बार मिले थे तो उनकी आंखों में आंसू थे।

Advertisement

शिवाजी गणेशन को अपना इंस्पिरेशन मानते कमल हासन

कमल हासन ने 'पिंकविला' से बात करते हुए बताया कि वो शिवाजी गणेशन को अपना इंस्पिरेशन मानते थे। लेकिन वो जब बॉलीवुड के लेजेंड दिलीप कुमार से मिले तो एकदम ही सबकुछ बदल गया था। कमल सोचते थे कि दुनिया में सिर्फ एक ही सितारा है। वो थे शिवाजी। मगर दिलीप कुमार से मिलने के बाद उनकी ये सोच धूमिल पड़ गई। वो गलत साबित हो गए। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इंडस्ट्री के चमकते सितारे दिलीप कुमार मिले। उनका मानना है कि ऐसा बाद में इसलिए हुआ क्योंकि वो इस देश के दक्षिणी छोर में पैदा हुए थे। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद दिलीप साहब उनसे पहले ही मिल जाते।

जब जावेद अख्तर ने दिलीप कुमार की फिल्में ना देखने पर लगाई थी फटकार

कमल हासन ने इस इंटरव्यू में दिलीप कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो भारत के अब तक के सबसे महान अभिनेताओं में से एक हैं और अपने समय के अधिकतर एक्टर्स से कहीं आगे थे। कमल ने माना की उन्हें दिलीप कुमार को समझने में काफी वक्त लगा। साउथ एक्टर ने बताया कि उन्होंने दिलीप साहब की कई फिल्में देखी हैं। वो उनके साथ 'सागर' नाम की फिल्मों में काम करने वाले थे। उस समय जावदे अख्तर ने उन्हें दिलीप की फिल्में ना देखने के लिए डांटा था और उन्हें बॉलीवुड एक्टर की 'गंगा जमुना' देखने की सलाह दी थी।

Advertisement

कैसी थी दिलीप कुमार से कमल हासन की पहली मुलाकात?

इसके साथ ही कमल हासन ने दिलीप कुमार के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है। उन्होंने उनसे मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि ये बात 'गंगा जमुना' देखने के कुछ दिन बाद की बात है। कमल की दिलीप से पहली मुलाकात 'एक दूजे के लिए' की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी। वो उनसे दो दिन बाद मिले थे और जब कमल ने उनसे पहली बार हाथ मिलाया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। क्योंकि 'गंगा जमुना' का असर उस समय तक एक्टर पर था।

दिलीप कुमार के आगे क्यों घुटने टेकते थे कमल हासन?

इतना ही नहीं, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कमल हासन ने बताया कि उन्होंने लेजेंड एक्टर से कहा कि उन्होंने उनकी फिल्म देखी है। उन्हें पता था कि कमल हासन भावुक हो चुके हैं। इस पर दिलीप ने उनसे सवाल किया कि कौन सी फिल्म देखी है? इस पर एक्टर ने अपनी भौंहें सिकोड़ी। वो नाराज हो गए थे। इस पर कमल हासन को लगा कि वो उनके काम से आगे निकल रहे हैं। कमल अंत में बताते हैं कि इसके बाद वो लगभग हर दिसंबर में उनके घर जाते थे। उनके सामने घुटने टेकते थे और उनका हाथ चूमते थे। उन्होंने बताया कि इससे जाहिर होता है कि वो एक फिल्म एक्टर से ज्यादा उनके फैन हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो