scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'कल्कि 2898 एडी' की दहाड़, तीन दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Kalki 2898 AD Box Office Collection: प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने महज तीन दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
June 30, 2024 08:45 IST
kalki 2898 ad box office collection day 3  बॉक्स ऑफिस पर  कल्कि 2898 एडी  की दहाड़  तीन दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
'कल्कि 2898 एडी' का बॉक्स ऑफिस। (Photo- Jansatta)
Advertisement

डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। इन दिनों इसकी काफी चर्चा हो रही है। इसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग तो पसंद ही की जा रही है साथ ही अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा के रोल में लोगों का दिल जीत लिया है। मल्टीस्टारर फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से भी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। इसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी मिला है। इसने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में चलिए आपको तीसरे दिन यानी की शनिवार की कमाई के बारे में बताते हैं।

Advertisement

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने ओपनिंग डे पर 95.3 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रचा था। इसके बाद दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इसने 57.6 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई में भले ही गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन, कलेक्शन के मामले में इसने 'जवान', 'गदर 2' और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। इसी बीच अब तीसरे दिन यानी कि शनिवार के कलेक्शन का भी आंकड़ा सामने आ गया है।

Advertisement

इंडिया और वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल दर्ज की गई है। इसने शनिवार यानी कि तीसरे दिन 67.1 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 220 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म का ये कलेक्शन भारत में रिलीज हुई सभी भाषाओं का है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई की बात की जाए तो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म यहां भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर डोल रहा है। फिल्म ने अब तक करीब 298.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में अब सबकी निगाह रविवार के कलेक्शन पर है। ऐसे में देखना होगा कि चौथे दिन यानी कि रविवार को फिल्म कितना कलेक्शन करती है।

बहरहाल, अगर 'कल्कि 2898 एडी' के बारे में बात की जाए तो इसमें प्रभास ने भैरवा, दीपिका ने SUM-80, अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा और कमल हासन ने सुप्रीम यस्किन का रोल प्ले किया है। वहीं, दिशा पाटनी (रॉक्सी) के रोल में हैं। इतना ही नहीं, विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान, फरिया अब्दुल्लाह और अन्य एक्टर्स कैमियो रोल में हैं। इसका बजट 600 करोड़ है साथ ही फिल्म को 8500 स्क्रीन्स पर रिीज किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो