होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

South Adda: एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने से गोली चलाने तक, जब विवादों में रहे साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण, एक को तो जड़ा था तमाचा

Happy Birthday Nandamuri Balakrishna: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो 64 साल के हो गए हैं और इस मौके पर आपको उनसे जुड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 10, 2024 10:21 IST
64 साल के हुए नंदमुरी बालकृष्ण। (Photo- Jansatta)
Advertisement

तेलुगु सिनेमा के जाने-माने एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वो अपने एक्शन अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ नंदमुरी राजनीति में भी सक्रिय हैं। जहां, उनकी फिल्मों और एक्शन के चर्चे रहते हैं वहीं, वो उनसे जुड़े विवाद भी खूब रहते हैं। नंदमुरी हाल ही में एक्ट्रेस अंजलि को धक्का देने की वजह से हेडलाइन्स में खूब रहे थे। ऐसे में आज वो अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर आपको एक्टर के पॉपुलर विवादों के बारे में बता रहे हैं।

तेलुगू सिनेमा के स्टार एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण का जन्म 10 जून, 1960 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में बेस्ट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में की थी। एक्टर ने पहली बार साल 1974 में फिल्म 'ततम्मा कला' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसका निर्देशन उनके पिता ने किया था। फिल्मों में दशकों तक काम करने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री कर ली थी। वो आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटे हैं। अब चलिए उनके पॉपुलर विवादों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

महिलाओं को लेकर किया था वल्गर कमेंट

नंदमुरी ने साल 2016 में महिलाओं को लेकर भद्दा कमेंट किया था। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। ये बात फिल्म 'सावित्री' के ऑडियो लॉन्च के दौरान की है। इस बीच एक्टर ने कहा था कि अगर छेड़छाड़ करने और लड़कियों का पीछा करने का रोल प्ले करेंगे तो फैंस उनसे नाराज हो जाएंगे। या फिर किस कर दिया जाए और उन्हें प्रेग्नेंट कर दें। बस इतना ही। उनके इस बयान के बाद तेलुगु देसम पार्टी की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया था कि बालकृष्ण को अपने बयान पर पछतावा है और वो इसके लिए माफी मांगते हैं।

Advertisement

फैन को जड़ा था थप्पड़

नंदमुरी बालकृष्ण से जुड़ा एक बड़ा विवाद रहा है। उन्होंने एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया था। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। ये बात साल 2017 की है, जब वो चुनाव प्रचार में बिजी थे। इस दौरान एक फैन उनके पास सेल्फी लेने के लिए गया तो उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था और धक्का दे दिया था। इसके बाद साल 2021 में भी उन्होंने एक फैन को तमाचा मारा था।

फिल्म निर्माता पर चलाई थी गोली

साल 2004 में बालकृष्ण का नाम एक बड़ी घटना में सामने आया था। उन्होंने पत्नी वसुंधरा देवी के नाम से रजिस्टर रिवॉल्वर का इस्तेमाल करके फिल्म निर्माता बेलमकोंडा सुरेश और उनके सहयोगी सत्यनारायण चौधरी पर गोली चला दी थी। गोलीबारी के बाद दावा किया था कि वो बेहोश हो गए थे और उन्हें तुरंत शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गिरफ्तारी के बाद एक्टर ने 'आत्मरक्षा' का हवाला दिया था और आरोप लगाया था कि बेलमकोंडा और सत्यनाराण ने उन पर कटर से हमला किया था।

असिस्टेंट के साथ की थी बदतमीजी

इतना ही नहीं, बालकृष्ण के पॉपुलर विवादों में से एक असिस्टेंट के साथ बदतमीजी का भी रहा है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। साल 2017 में बालकृष्ण अपने असिस्टेंट के सिर में मारते हुए कैमरे में कैद हुए थे। वो उसे अपने शूलेसेस बांधने के लिए बोल रहे थे। इस व्यवहार के लिए एक्टर की खूब आलोचना की गई थी।

राधिका आप्टे संग रहा विवाद

वहीं, एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने नेहा धूपिया के शो में खुलासा किया था कि वो उनके साथ सेट पर बदतमीजी की गई थी। उन्होंने बताया था कि वो जानती भी नहीं थीं और एक्टर उनके पास आकर पैरों में गुदगुदी करने लगते हैं। इसके बाद वो उन पर सबके सामने झपटीं और कहा कि आज के बाद ऐसा कभी मत करना। आपको बता दें कि नंदमुरी के साथ एक्ट्रेस ने दो तेलुगु फिल्म 'लेजेंड' और 'लियोन' में काम किया है।

एक्ट्रेस अंजलि को दिया धक्का

इसके अलावा, नंदमुरी बालकृष्ण हाल ही में अपने एक और विवाद को लेकर चर्चा में रहे थे। ये बात फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के इवेंट की है। इससे वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें एक्टर को को-एक्ट्रेस अंजलि को स्टेज पर धक्का देते हुए देखा गया था। इसकी लोगों ने खूब आलोचना भी की थी। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस अंजलि ने बालकृष्ण को दोस्त बताया था।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsSouth Adda
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement