scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

South Adda: प्रभास नहीं तो किससे शादी रचाएंगी अनुष्का शेट्टी? हो चुकी 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस की सगाई!

Anushka Shetty Marriage Plan: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबर है कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है। हालांकि, इस खबर की पुष्टि जनसत्ता नहीं करता है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 19, 2024 09:43 IST
south adda  प्रभास नहीं तो किससे शादी रचाएंगी अनुष्का शेट्टी  हो चुकी  बाहुबली  फेम एक्ट्रेस की सगाई
अनुष्का शेट्टी ने की सगाई? (Photo- File Photo)
Advertisement

फिल्म 'बाहुबली' की देवसेना यानी कि अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। प्रभास और अनुष्का को लेकर मीडिया में खूब रही हैं कि वो डेट कर चुके हैं। फैंस भी प्रभास और अनुष्का की शादी के सपने देख रहे थे। लेकिन, अब लगता है कि उनका ये सपना कभी पूरा नहीं होगा। क्योंकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने प्रभास नहीं बल्कि किसी और से सगाई कर ली है और वो शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वो कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक अनुष्का की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

फैंस को लग रहा था कि अनुष्का और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों अच्छे दोस्त हैं और साथ में कई फिल्मों में काम किया है। 'बाहुबली' में प्रभास और अनुष्का की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसमें उनकी केमिस्ट्री को आजतक नहीं भुलाया जा सका है। इस मूवी के बाद से ही इनकी डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। इतना ही नहीं, उनकी शादी की चर्चा भी तेज हो गई थी।

Advertisement

शादी की डेट हुई फाइनल!

ऐसे में अब न्यूज9लाइव की रिपोर्ट के हवाले से खबरों में बताया जा रहा है कि अनुष्का शेट्टी की एक कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर के साथ सगाई हो चुकी है और दोनों की एक साल के आखिर तक शादी हो जाएगी। हालांकि, अभी तक शादी और सगाई की खबरों को लेकर दोनों के परिवार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि कन्नड़ के जिस प्रोड्यूसर से अनुष्का शेट्टी की शादी होने वाली है, उसकी उम्र भी 42 साल है और अनुष्का शेट्टी भी 42 साल की हैं।

प्रभास संग डेटिंग पर बोली थीं अनुष्का शेट्टी

आपको बता दें कि अनुष्का शेट्टी पहले प्रभास संग डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि प्रभास उनके अच्छे दोस्त हैं, जिन्हें वो सुबह के 3 बजे फोन कॉल कर सकती हैं। उनका नाम अक्सर ही इसलिए साथ जोड़ा जाता है क्योंकि वो शादीशुदा नहीं हैं। अनुष्का भी मानती हैं कि प्रभास के संग उनकी केमिस्ट्री कमाल की है। एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर उनके बीच कुछ ऐसा होता तो अब तक बाहर आ गया होता।

Advertisement

प्रभास ने भी दिया था ऐसा रिएक्शन

इसके साथ ही प्रभास भी अनुष्का शेट्टी से अफेयर की खबरों पर चुप्पी पहले तोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उनके बीच में कुछ नहीं है। प्रभास ने आगे कहा था कि पिछले सालों में दोनों साथ में कहीं ना कहीं जरूर नजर आते। वो और प्रभास अपने रिश्ते को इतने समय तक छुपाकर नहीं रख पाते। इसलिए उन्होंने अपनी डेटिंग की खबरों को अफवाह महज बताया था।

बहरहाल, अगर प्रभास की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898एडी' में नजर आने वाले हैं। इसमें वो दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो